दिल्ली ब्लास्ट अलर्ट के बाद हरिद्वार में सिडकुल पुलिस एक्शन मोड में

दिल्ली ब्लास्ट अलर्ट के बाद हरिद्वार में सिडकुल पुलिस एक्शन मोड में

फ्लैग मार्च, सुरक्षा कड़ी – संदिग्धों पर कसता शिकंजा

हरिद्वार। दिल्ली ब्लास्ट अलर्ट के बाद हरिद्वार की सिडकुल पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में दिखाई दी। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और बाजारों में सतर्कता बढ़ाते हुए पुलिस ने मंगलवार को फ्लैग मार्च निकाला और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

फ्लैग मार्च के दौरान बढ़ी सख्ती, अतिक्रमण हटाया – 3 संदिग्ध वाहन जब्त

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने बाजार में लगे अवैध अतिक्रमणों को हटाया और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी। जांच के दौरान 3 संदिग्ध वाहनों को जब्त किया गया।
इसके अलावा नियम तोड़ने और उत्पात मचाने वाले 25 लोगों पर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

मेडिकल स्टोर्स को सीसीटीवी लगाना होगा अनिवार्य

पुलिस ने सुरक्षा चूक न होने देने के लिए सभी मेडिकल स्टोर्स को अनिवार्य रूप से CCTV कैमरे लगाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि सुरक्षा मानकों में ढिलाई किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

किरायेदार सत्यापन पर जोर – मकान मालिकों को चेतावनी

सिडकुल पुलिस ने किरायेदारों के सत्यापन को सबसे बड़ा सुरक्षा उपाय बताते हुए मकान मालिकों को साफ निर्देश दिए हैं कि किरायेदारों की जानकारी पुलिस में दर्ज कराना अनिवार्य है। लापरवाही की स्थिति में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी के आदेश पर ताबड़तोड़ अभियान

एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के बारे में पुलिस ने कहा कि जनता की सुरक्षा ही हमारी पहली प्राथमिकता है। पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि सुरक्षा चक्र मजबूत किया जा सके।

हरिद्वार पुलिस लगातार गश्त और निगरानी बढ़ा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया दी जा सके।