विधायक राम सिंह कैड़ा का ओखलकांडा ब्लॉक दौरा

विधायक राम सिंह कैड़ा का ओखलकांडा ब्लॉक दौरा

ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

भीमताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम सिंह कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक के कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं का जायजा लिया। उन्होंने गलनी, सिमलिया, झड़गांव, पोखरी, जमराड़ी, पैटना और करायला जैसे गांवों में लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएँ सुनीं।

ग्रामीणों ने विधायक के सामने बिजली, पानी और सड़क से जुड़ी दिक्कतें प्रमुखता से रखीं। समस्याएं सुनने के बाद विधायक कैड़ा ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर बात कर त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत पेयजल लाइनों के निर्माण कार्य की प्रगति पर भी जानकारी ली। जल निगम के अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिए कि योजनाओं के तहत चल रहे कार्यों को गुणवत्ता के साथ और शीघ्रता से पूरा किया जाए

विधायक कैड़ा ने PWD और PMGSY विभागों को भी क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों की मरम्मत जल्द से जल्द करने को कहा।
उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचें, इसी लक्ष्य के साथ लगातार कार्य किया जा रहा है। कैड़ा ने बताया कि जनता तक पहुंचकर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना उनकी प्राथमिकता है।

ग्रामीणों ने विधायक के इस दौरे को सराहते हुए उम्मीद जताई कि उनके क्षेत्र की समस्याओं का जल्द समाधान होगा।