देहरादून में 28 से 30 नवंबर तक एबीवीपी का 71वां राष्ट्रीय अधिवेशन, देशभर से 1500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

देहरादून में 28 से 30 नवंबर तक एबीवीपी का 71वां राष्ट्रीय अधिवेशन, देशभर से 1500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

देहरादून।
देवभूमि उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून आगामी 28 से 30 नवंबर तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन की मेजबानी करने जा रही है। परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले इस अधिवेशन का उद्घाटन 28 नवंबर को सुबह 11:30 बजे किया जाएगा।

कार्यक्रम में इसरो के पूर्व चेयरमैन एस. सोमनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज निखरा ने बताया कि देशभर के 46 प्रांतों से लगभग 1500 प्रतिनिधि तीन दिवसीय अधिवेशन में शामिल होंगे।

अधिवेशन को सफल बनाने के लिए उत्तराखण्ड के एबीवीपी कार्यकर्ता तैयारियों में पूरी मेहनत से जुटे हुए हैं। आयोजन स्थल पर सुरक्षा, व्यवस्थाओं और स्वागत तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।