हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, नाबालिग अपहृता सकुशल बरामद

हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, नाबालिग अपहृता सकुशल बरामद

हरिद्वार।
बहादराबाद थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने अपहरण के आरोपी मुस्तकीम पुत्र नूर मोहम्मद, निवासी मखियाली खुर्द लक्सर को देहरादून के बद्रीपुर जोगीवाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से नाबालिग को सुरक्षित छुड़ाया गया।

मामले की शुरुआत 15 अगस्त 2025 को हुई, जब वादी महबूब ने अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण की तहरीर दर्ज कराई थी। इसके बाद एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन में गठित विशेष पुलिस टीम ने मोबाइल सर्विलांस और मुखबिरों की सूचना के आधार पर आरोपी को ट्रेस किया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाते हुए विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े तथ्यों की आगे भी जांच जारी रहेगी।