रामनगर में एस्मा एक्ट के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार का पुतला दहन

रामनगर में एस्मा एक्ट के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार का पुतला दहन

स्थान: रामनगर, उत्तराखंड
संवाददाता: सलीम अहमद साहिल

कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक लगाने के लिए भाजपा सरकार द्वारा लागू किए गए एस्मा एक्ट के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रामनगर में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने रानीखेत रोड पर भाजपा सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी करते हुए इस कानून को “तानाशाही फैसला” बताया।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेसी नेता रणजीत रावत ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को लगातार कमजोर कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारी यूनियनों पर रोक लगाने और उनकी आवाज दबाने के लिए एस्मा एक्ट लागू किया गया है, जो लोकतंत्र पर सीधा प्रहार है।

उन्होंने कहा—“यह काला कानून जनता के अधिकारों पर कुठाराघात है। यदि सरकार इसे वापस नहीं लेती है तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में बड़ा जन आंदोलन शुरू करेगी।”

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि कर्मचारियों की आवाज दबाना सरकार को भारी पड़ेगा और यह आंदोलन आगे और तेज होगा।