आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आय के साधनों में मजबूती आएगी। घर के रखरखाव संबंधी वस्तुओं की ऑनलाइन खरीदारी होगी। आप अपनी दिनचर्या में जो सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं, उसका आपके स्वास्थ्य और व्यक्तित्व पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ेगा। व्यवसायिक लोगों को सरकारी काम से फायदा हो सकता है। घर तथा व्यवसाय के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे।
नेगेटिव – समय अनुसार अपने व्यवहार में परिवर्तन लाना जरूरी है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में तनाव न लें, बल्कि समाधान ढूँढने की कोशिश करें। युवाओं को किसी व्यक्तिगत समस्या की वजह से करियर संबंधी कार्य में दिक्कतें आ सकती हैं।

करियर – व्यावसायिक लोगों को सरकारी काम से फायदा हो सकता है। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर तुरंत निर्णय लेने का प्रयास करें। इस समय अपनी कार्यप्रणाली को किसी के समक्ष जाहिर न करें, अन्यथा आपके मेहनत का श्रेय कोई और ले सकता है।
लव – घर तथा व्यवसाय के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे।
हेल्थ – नकारात्मक विचारों की वजह से आत्मबल में कमी आ सकती है। इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 8

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव – अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है। संतान की उपलब्धि से मन में सुकून और खुशी रहेगी। अगर आज आप कुछ विशेष कार्य को पूरा करने की योजना बना रहे हैं तो उस पर अमल करें। पब्लिक डीलिंग तथा मीडिया से संबंधित कार्यों से आपको अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। परिवार जनों के साथ खरीदारी आदि में समय व्यतीत होगा। जीवन साथी का अनुशासित स्वभाव घर को व्यवस्थित बनाकर रखेगा।
नेगेटिव – धन संबंधी मामले को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। धैर्य रखें क्योंकि दोपहर बाद ग्रह स्थिति अनुकूल रहेगी। इस समय अपने व्यक्तिगत कार्य में व्यस्त रहें। फालतू की गतिविधियों में ध्यान देने से तनाव ही रहेगा।

करियर – पब्लिक डीलिंग तथा मीडिया से संबंधित कार्यों में अपना अधिक से अधिक समय व्यतीत करें। इनसे आपको नई जानकारियां हासिल होंगी तथा अच्छा मुनाफा भी मिलने की संभावना है। ऑफिस में अधिकारियों के साथ सहज व्यवहार रखें।
लव – जीवनसाथी का अनुशासित स्वभाव घर को व्यवस्थित बनाकर रखेगा। जिससे परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा।
हेल्थ – कब्ज और गैस जैसी समस्या होने से पेट में दर्द रह सकता है। देसी चीजों का सेवन करें।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव – किसी निकट संबंधी की समस्या को हल करने में आपका सहयोग उचित रहेगा। संबंधों में मधुरता आएगी। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या अपने कार्यों को नियत समय पर पूरा करने में मदद करेगी। मित्रों से मेल मुलाकात भी संभव है। पति पत्नी के बीच बेहतरीन सामंजस्य रहने से घर में सुख शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंध मधुर और मर्यादित बने रहेंगे। सहयोगियों और कर्मचारियों की सलाह पर भी जरूर ध्यान दें।
नेगेटिव – क्रोध और आवेश की अधिकता नुकसानदायक रहती है। इससे मन में किसी के प्रति नकारात्मक भाव उठ सकते हैं। अप्रिय गतिविधियों में ध्यान न दें। धार्मिक गतिविधियों पर खर्चों की अधिकता रहेगी। विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई के प्रति सजग रहें।

करियर – कारोबार में ग्राहकों के साथ कुछ वाद विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। सहयोगियों और कर्मचारियों की सलाह पर भी जरूर ध्यान दें। इस समय काम से जुड़ी हर छोटी बात पर भी ध्यान देना जरूरी है। सरकारी नौकरी में कुछ दिक्कतें रहेंगी।
लव – पति पत्नी के बीच बेहतरीन सामंजस्य रहने से घर में भी सुख शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंध मधुर और मर्यादित बने रहेंगे।
हेल्थ – अत्यधिक कार्यभार और तनाव का असर ब्लड प्रेशर की समस्या को बढ़ा सकता है। अपनी नियमित जाँच भी करते रहें।
भाग्यशाली रंग – आरेंज, भाग्यशाली अंक – 4

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आर्थिक गतिविधियों को और अधिक मजबूत करने में आपका ध्यान लगा रहेगा। अचानक ही किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपको कोई निर्णय लेने में सहायक रहेगा। कोई रुका हुआ राजकीय कार्य बन सकता है। स्वजनों के साथ मेल मुलाकात होने से मन आनंदित रहेगा। ऑफिस का माहौल और परिस्थितियां आपके पक्ष में ही रहेंगे। परिवार जनों के साथ आनंद में सुखद समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव – अति आत्मविश्वास और अहंकार की वजह से आपके बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। कुछ समय आत्म मनन करें तथा अपने व्यवहार में समय अनुसार परिवर्तन लाएँ। मानसिक सुकून पाने के लिए कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों का सहारा लेना उचित रहेगा।

करियर – व्यवसाय संबंधी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने की सोच रखें। कोई रुका हुआ राजकीय कार्य बन सकता है। टैक्स संबंधी फाइलों को व्यवस्थित रखना जरूरी है। ऑफिस का माहौल और परिस्थितियां आपके पक्ष में ही रहेंगे।
लव – परिवार जनों के साथ आनंद और आमोद प्रमोद में सुखद समय व्यतीत होगा। प्रेम प्रसंगों में समझौते जैसी स्थिति न आने दें।
हेल्थ – स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। लापरवाही की वजह से मूत्र संबंधी संक्रमण और सूजन जैसी समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है। साफ सफाई का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 9

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव – करियर तथा कार्य क्षेत्र में बेहतरी के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। व्यवसायिक दृष्टि से समय उत्तम चल रहा है। भविष्य संबंधी योजनाओं को मूर्तरूप देने का प्रयास काफी हद तक सफल होगा। अगर वाहन खरीदने की योजना है, तो आज का दिन शुभ है। आपके कार्य समय अनुसार पूरे होते जाएँगे। व्यस्तता के बावजूद रिश्तेदारों और मित्रों के साथ भी कुछ समय व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
नेगेटिव – अपनी महत्वपूर्ण वस्तुओं को सुरक्षित रखें। दूसरों पर निर्भर रहना उचित नहीं है। दिखावे की वजह से व्यर्थ की फिजूलखर्ची न करें। नजदीकी संबंधियों के साथ मनमुटाव होने पर थोड़ी सी सावधानी रिश्तों को बचा सकती है। अपने अहम पर काबू रखें।

करियर – करियर तथा कार्य क्षेत्र में बेहतरी के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। व्यवसायिक दृष्टि से समय उत्तम चल रहा है। भविष्य संबंधी योजनाओं को मूर्तरूप देने का प्रयास काफी हद तक सफल होगा। प्रॉपर्टी संबंधी कार्य में कागजात वगैरह अच्छी तरह जाँच लें।
लव – दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेंगी।
हेल्थ – अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखने से पिछले कुछ समय से चल रही किसी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 3

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आप अपनी मेहनत और प्रयास से अपना लक्ष्य आसानी से हासिल कर सकते हैं। किसी नए कार्य से संबंधित योजना बनाने के लिए समय अनुकूल है। आय की स्थिति भी बेहतर होगी। कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में अवश्य व्यतीत करें, इससे आपको नई ऊर्जा की अनुभूति होगी। कलात्मक व रचनात्मक संबंधी कार्यों में भी आपका रुझान बना रहेगा। जीवन साथी तथा परिवारजनों का सहयोग घर की व्यवस्था को खुशनुमा बनाकर रखेगा।
नेगेटिव – अति उत्साहित होने से परहेज करें तथा धैर्य और संयम से काम लें। अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन पर अमल करें, क्योंकि उनके द्वारा आपकी किसी खास परेशानी का समाधान हो सकता है।

करियर – व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर अतिरिक्त खर्चे बढ़ेंगे। लेकिन साथ ही आय की स्थिति भी बेहतर होगी। किसी नए कार्य से संबंधित योजना बनाने के लिए समय अनुकूल है। लेनदेन संबंधी कार्य ध्यान से करें। नौकरी में चल रही समस्या किसी मित्र के सहयोग से दूर हो जाएगी।
लव – जीवन साथी तथा परिवारजनों का सहयोग घर की व्यवस्था को खुशनुमा बनाकर रखेगा, इससे आपको राहत मिलेगी। आपसी संबंधों में भी नजदीकियां आएँगी।
हेल्थ – गलत खानपान की वजह से पेट में गैस व एसिड बनने जैसी दिक्कत महसूस करेंगे। ध्यान करें और हल्का खानपान रखें।
भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 7

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव – दिन शुभता पूर्ण व्यतीत होगा। व्यवसाय से संबंधित नई संभावनाएँ सामने आएँगी। आपका काम करने का जुनून आपको निश्चित ही कोई उपलब्धि हासिल करवाएगा। प्रॉपर्टी से संबंधित लाभदायक डील होने की संभावना है। विचारों में स्थिरता और दृढ़ता रहने से आप अपने कार्यों को अच्छी तरह कर पाएँगे। विद्यार्थियों को भी प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्य में अपने प्रयासों के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। सामाजिक रूप से मान प्रतिष्ठा बनी रहेगी।
नेगेटिव – कुछ प्रतिकूलता भी बनी रहेगी। जिनसे मुकाबला करने में आपको पूरा जोर लगाना होगा। इस समय नुकसान होने की स्थिति बन रही है। खर्चों की अधिकता की वजह से आर्थिक कशमकश बनी रहेगी। धैर्य और संयम रखें।

करियर – व्यवसाय से संबंधित नई संभावनाएँ सामने आएँगी। आपका काम करने का जुनून आपको निश्चित ही कोई उपलब्धि हासिल करवाएगा। प्रॉपर्टी से संबंधित लाभदायक डील होने की संभावना है। ऑफिस में चल रही राजनीति से अपने आपको दूर रखें।
लव – दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
हेल्थ – बदलते मौसम और प्रदूषण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 5

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव – इस समय भाग्य का सितारा प्रबल है। रुके हुए कार्यों में गति आएगी तथा लिए गए निर्णय सफल भी रहेंगे। घर के बड़े सदस्यों की सलाह पर ध्यान दें और अमल भी करें। ऐसा करना आपके लिए बेहतरीन रहेगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। घर में मेहमानों के आगमन से चहल पहल भरा वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
नेगेटिव – भावुकता के बजाय व्यावहारिक होना जरूरी है। किसी के द्वारा की गई कोई नकारात्मक बात आपको दुखी कर सकती है। इसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। आय के साथ साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी।

करियर – कुछ दिक्कतें और चुनौतियां रह सकती हैं। कोई भी व्यवसाय संबंधी निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य करें। प्रतिद्वंद्वियों के साथ प्रतिस्पर्धा संबंधी परिस्थितियों का सामना करना ही पड़ेगा।
लव – पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। घर में मेहमानों के आगमन से चहल पहल भरा वातावरण रहेगा।
हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दिनचर्या और खानपान व्यवस्थित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 8

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। जटिल समस्याओं का समाधान मिलेगा। आर्थिक गतिविधियों से संबंधित कुछ लाभकारी योजनाएँ बनेंगी और वह तुरंत क्रियान्वित भी हो जाएँगी। युवाओं को किसी विशेष कार्य के प्रति चल रही मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। आपसी सामंजस्य रखना वैवाहिक संबंधों में और अधिक मधुरता लाएगा। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली महसूस करेंगे।
नेगेटिव – इस समय किसी भी तरह की यात्रा करना परेशानी का कारण बन सकती है। बेहतर होगा कि स्थगित ही रखें। अगर पैतृक संबंधी कोई वाद विवाद चल रहा है, तो आज उसके बढ़ने की भी आशंका है। अपने स्वभाव में धैर्य व नरमी बनाकर रखें। गुस्से से बात बिगड़ सकती है।

करियर – व्यवसाय में मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों को आज स्थगित रखें तथा आंतरिक व्यवस्था संबंधी सारे फैसले स्वयं ही लें। कार्यक्षेत्र पर पूरी नजर भी रखें। सरकारी सेवारत लोगों पर विशेष कार्यभार रहेगा और अपने कार्यों को उचित तरीके से पूरा कर पाएँगे।
लव – आपसी सामंजस्य रखना वैवाहिक संबंधों में और अधिक मधुरता लाएगा। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली महसूस करेंगे।
हेल्थ – नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। इसका दुष्प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 4

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव – व्यवसाय में कुछ बेहतरीन उपलब्धियां सामने आएंगी। किसी नए कार्य को शुरू करने के लिए भी समय बहुत ही अनुकूल है। कलात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जनसंपर्क को भी बढ़ावा मिलेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन व परामर्श आपके लिए सहायक रहेगा। आप अपने अंदर अद्भुत शांति महसूस करेंगे। परिवार जनों के साथ कोई यात्रा संबंधी प्रोग्राम भी बनेगा। परिवार के साथ बैठना आपको तनावमुक्त और ऊर्जावान रखेगा।
नेगेटिव – आय के साथ साथ खर्चे भी बढ़ेंगे जिस वजह से बचत करना मुश्किल होगा। युवाओं के मन में कुछ नकारात्मक विचार उन्हें विचलित कर सकते हैं। जिससे स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन भी रहेगा। संभव हो तो किसी भी तरह का लेनदेन न करें।

करियर – व्यवसाय में कुछ बेहतरीन उपलब्धियां सामने आएंगी। किसी नए कार्य को शुरू करने के लिए भी समय बहुत ही अनुकूल है। अपनी कार्यप्रणाली को किसी के समक्ष ज्यादा साझा न करें। सरकारी सेवारत लोग किसी लापरवाही की वजह से मुसीबत में पड़ सकते हैं।
लव – परिवार के साथ आपस में बैठकर मिलना जुलना आपको तनावमुक्त और ऊर्जावान रखेगा। घर में भी खुशनुमा माहौल बना रहेगा।
हेल्थ – जिन लोगों को डायबिटीज तथा रक्तचाप की समस्या है। वह लापरवाही न बरतें। अपनी दिनचर्या को सीमित रखें।
भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 6

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव – किसी पारिवारिक सदस्य को कोई खास उपलब्धि मिलने से घर में उत्सव भरा माहौल रहेगा। सामाजिक अथवा सोसायटी संबंधी गतिविधियों में अपनी उपस्थिति रखने से संपर्क दायरा बढ़ेगा। घर की देखरेख और व्यवस्था बनाए रखने में दिन व्यतीत होगा। विद्यार्थी अपने लक्ष्य को लेकर सजग रहेंगे। अगर स्थान परिवर्तन की इच्छा है, तो आज उस पर विचार किया जा सकता है। काम के साथ साथ अपनी देखभाल करना भी आवश्यक है।
नेगेटिव – गुस्से तथा जल्दबाजी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है। कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकते हैं। हालांकि उनके मंसूबे कामयाब नहीं होंगे।

करियर – कार्यस्थल की आंतरिक व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है। इससे कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। हर गतिविधि अपनी देखरेख में ही करवाएँ। ऑफिस में कुछ लोग आपकी उन्नति को देखकर जलन की भावना रख सकते हैं।
लव – किसी पारिवारिक सदस्य को कोई खास उपलब्धि मिलने से घर में उत्सव भरा माहौल रहेगा। नजदीकी मित्रों के साथ में मुलाकात भी होगी।
हेल्थ – अधिक व्यस्तता की वजह से स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है। काम के साथ साथ अपनी देखभाल करना भी आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 8

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल जाने से आपके कई रुके हुए कार्य गति में आएंगे। कारोबार में मीडिया और संपर्क सूत्रों के माध्यम से कुछ खास जानकारियां हासिल हो सकती हैं, जो कि विस्तार के लिए फायदेमंद साबित होंगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को मन मुताबिक स्थान पर परिवर्तन मिल सकता है। युवा लोगों को कोई उपलब्धि हासिल होने वाली है। प्रभावशाली लोगों का भी सानिध्य और मार्गदर्शन बना रहेगा। बच्चों का ध्यान अपनी पढ़ाई पर केंद्रित रहेगा।
नेगेटिव – उतावलापन और लापरवाही जैसी कमजोरी पर नियंत्रण रखें। अपनी ऊर्जा को सकारात्मक रूप से प्रयोग में लाएँ। इस समय अपने निजी मामलों पर अधिक ध्यान देने की भी जरूरत है। वरना कुछ काम अधूरे भी रह जाएँगे।

करियर – कारोबार में मीडिया और संपर्क सूत्रों के माध्यम से कुछ खास जानकारियां हासिल हो सकती हैं। जो कि विस्तार के लिए फायदेमंद साबित होंगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को मन मुताबिक स्थान पर परिवर्तन मिल सकता है। युवा लोगों को कोई उपलब्धि हासिल होने वाली है।
लव – पारिवारिक व्यवस्था सुखद और शांतिपूर्ण बने रहने से आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर बेहतर तरीके से ध्यान दे पाएँगे। प्रेम संबंध मधुर और मर्यादित बने रहेंगे।
हेल्थ – पेट दर्द और कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए सबसे पहले दिनचर्या व्यवस्थित करें। योग, व्यायाम पर ज्यादा ध्यान देना होगा।
भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 5