रानीखेत: सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

रानीखेत: सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

लोकेशन – रानीखेत
रिपोर्ट – संजय जोशी

सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह ने विकासखंड स्याल्दे के कैहड़गाँव का भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं और जन-जागरूकता से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से सुना।

भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति, सड़क मरम्मत, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, संचार व्यवस्था और सरकारी योजनाओं के लाभ से संबंधित विभिन्न समस्याएं सामने रखीं। जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह ने सभी शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभागों को सूचित करने और प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित कराने का भरोसा दिया।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अवश्य लें और विभागीय सेवाओं व सूचना तंत्र की जानकारी प्राप्त करें। श्री सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों से फील्ड में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े कार्य संवेदनशीलता के साथ करने पर भी जोर दिया।

भ्रमण के दौरान कुल आठ शिकायतें जिला सूचना अधिकारी के सामने रखी गईं, जिन्हें संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी ने भी ग्रामीणों से संवाद किया और अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।

इस दौरान ग्राम प्रधान ज्योति मेहरा, सदस्य क्षेत्र पंचायत तनुजा गोस्वामी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।