खटीमा: बीच बाजार में बस में चढ़ते समय पूर्व सैनिक अचानक गिरकर गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंचे

खटीमा: बीच बाजार में बस में चढ़ते समय पूर्व सैनिक अचानक गिरकर गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंचे

स्थान – खटीमा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड

रिपोर्ट – अशोक सरकार

शहर के बीच बाजार क्षेत्र में बुधवार को सुबह-सुबह एक 50 वर्षीय व्यक्ति बस में चढ़ते समय अचानक गिर पड़े। उनकी पहचान 21 असम राइफल के पूर्व सैनिक पुष्कर सिंह डांगी के रूप में हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह बेहोश अवस्था में जमीन पर पड़े थे।

सूचना मिलते ही खटीमा कोतवाली के दो कांस्टेबल तत्काल मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए उन्हें तुरंत नागरिक अस्पताल, खटीमा ले गए। अस्पताल में डॉ. वी. पी. सिंह ने बताया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा मृतावस्था में एक व्यक्ति को अस्पताल लाया गया। प्रारंभिक जांच के अनुसार वह एक फौजी प्रतीत हो रहा था। वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बस में चढ़ते समय अचानक गिरने के बाद उनकी हालत बहुत जल्दी बिगड़ गई। पुलिस ने मामले की अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।