ओखलकांडा ब्लॉक में विधायक राम सिंह कैड़ा का दौरा

ओखलकांडा ब्लॉक में विधायक राम सिंह कैड़ा का दौरा

ग्रामीण समस्याओं को सुना, अधिकारियों को दिए तत्काल समाधान के निर्देश

भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने आज ओखलकांडा ब्लॉक के डालकन्या, कुमल्टा, देवनगर, पतलोट, झड़गाँव खनश्यू सहित कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना।

विधायक कैड़ा ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर बात कर जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान के लिए निर्देश दिए।

जल जीवन मिशन कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर

विधायक कैड़ा ने जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि—

  • जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रही पेयजल लाइनों, टैंकों और पंपिंग योजनाओं का काम पूरी गुणवत्ता के साथ किया जाए।
  • प्रत्येक घर और प्रत्येक व्यक्ति तक योजना का लाभ सुनिश्चित पहुंचे।
  • कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर फोकस

विधायक कैड़ा ने कहा कि सरकार की जितनी भी विकास योजनाएं हैं, उन्हें गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का काम तेजी से जारी है।
उन्होंने कहा कि जनता की जरूरतों और मांगों को प्राथमिकता देते हुए लगातार गांव-गांव भ्रमण किया जा रहा है ताकि विकास कार्यों में बाधाएं तुरंत दूर की जा सकें।

विधायक के इस निरीक्षण दौरे से ग्रामीणों में काफी उम्मीद जगी है कि उनकी समस्याएं अब जल्द ही समाधान की ओर बढ़ेंगी।