जाड़े की दस्तक, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट — सीएचओ डॉ. आर.के. सिंह ने बताई सर्दी से बचाव की जरूरी सावधानियाँ

जाड़े की दस्तक, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट — सीएचओ डॉ. आर.के. सिंह ने बताई सर्दी से बचाव की जरूरी सावधानियाँ

स्थान – हरिद्वार
रिपोर्ट – संजय चौधरी

जिले में बदलते मौसम के साथ सर्दी की शुरुआत हो चुकी है। शीतलहर के संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है।

डॉ. सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शीतलहर को लेकर बैठक आयोजित की जा चुकी है, जिसमें नगरपालिका, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग और आरटीओ सहित सभी संबंधित विभाग शामिल हुए। ठंड के दौरान लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी जगह आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।

मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ने दी महत्वपूर्ण सलाहें

  • अत्यधिक ठंड में बाहर निकलते समय गर्म कपड़े अवश्य पहनें।
  • बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखें।
  • खांसी, जुकाम या बुखार होने पर स्वयं दवा न लें, बल्कि डॉक्टर की सलाह से ही उपचार करें।
  • उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में डेंगू का कोई प्रकरण सामने नहीं आ रहा है, लेकिन फिर भी सावधानी बरतना जरूरी है।
  • स्कूली छात्रों से भी गर्म कपड़ों