

स्थान: रामनगर, उत्तराखंड
संवाददाता: सलीम अहमद साहिल

मालधन चौड़। बहुउद्देश्यीय मालधन चौड़ किसान सेवा सहकारी समिति के निदेशक पदों के लिए 19 नवंबर 2025 को शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न हो गए। कुल 11 वार्डों में से 9 वार्डों में उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, जो किसानों के बीच समिति के प्रति मजबूत विश्वास और आपसी एकता को दर्शाता है।





दो वार्डों में कड़ा मुकाबला
जहां अधिकांश वार्डों में निर्विरोध चयन हुए, वहीं दो वार्डों में मुकाबला रोचक रहा।

- वार्ड नंबर 6 – मोहननगर, तूमड़िया डैम: गुरदीप सिंह ने जीत दर्ज की और निदेशक निर्वाचित हुए।
- वार्ड नंबर 8 – मालधन चौड़: किशोर कुमार विजय हासिल कर निदेशक बने।
इन दोनों वार्डों में सुबह से ही मतदान को लेकर किसानों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में किसानों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूती दी।




अब चेयरमैन चयन का इंतजार
निदेशक पदों के परिणाम सामने आने के बाद अब अगला चरण चेयरमैन चयन का है। समिति का नया अध्यक्ष कौन होगा, यह आने वाले दिनों में तय होगा। किसान समुदाय और समिति के सदस्य इस फैसले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
चुनाव की शांति और उत्साहपूर्ण माहौल ने एक बार फिर साबित किया है कि किसान अपनी समिति को मजबूत और पारदर्शी दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।




