

लोकेशन…काशीपुर

रिपोर्ट… अज़ीम खान

नगर निगम सभागार में शुक्रवार को आयोजित बोर्ड मीटिंग में शहर के विकास और जनसुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में शहर के सभी 40 पार्षदों ने हिस्सा लिया और सफाई व्यवस्था, सड़कों की स्थिति, नालियों-खड़ंजों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट की दिक्कतों और नगर में बढ़ती जाम की समस्या जैसे मुद्दों को मजबूती से उठाया।




कई पार्षदों ने शहर में सफाई कर्मचारियों की कमी और कुछ निगम अधिकारियों द्वारा नगर की समस्याओं को अनदेखा किए जाने की शिकायतें भी सामने रखीं। पार्षदों का कहना था कि शहर की प्रमुख समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है, ताकि नगरवासियों को राहत मिल सके।





पार्षदों की बात सुनने के बाद महापौर दीपक बाली ने सभी मुद्दों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नगर के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी और पार्षदों के सुझावों को प्राथमिकता के साथ लागू किया जाएगा।
बैठक में नगर आयुक्त, निगम अधिकारी और सभी पार्षद उपस्थित रहे।
महापौर ने कहा कि नगर निगम टीम मिलकर काम करेगी ताकि काशीपुर शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और सुगम बनाया जा सके।




