हरिद्वार: लक्सर तहसील में धामी सरकार का बड़ा एक्शन

हरिद्वार: लक्सर तहसील में धामी सरकार का बड़ा एक्शन

स्थान: हरिद्वार

ग्राम समाज की जमीन पर बनी अवैध मजार को बुलडोज़र से किया ध्वस्त

हरिद्वार जिले की लक्सर तहसील में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रशासन ने ग्राम समाज की जमीन पर अवैध रूप से बने मजार को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम सौरभ अस्वल की मौजूदगी में प्रशासनिक टीम और भारी पुलिस फोर्स तैनात रही, जिससे पूरे क्षेत्र में सुरक्षा का कड़ा घेरा बना दिया गया।

प्रशासन ने मौके पर बुलडोज़र चलाकर मजार को पूरी तरह से ध्वस्त किया और अवैध कब्जे पर जीरो टॉलरेंस की नीति को दोहराया। कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह के विवाद या झगड़े से बचने के लिए पुलिस ने पूरे इलाके में सघन निगरानी रखी।

धामी सरकार ने यह साफ संदेश दिया है कि जिले में अवैध निर्माण और कब्जों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी और कानून का उल्लंघन करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।