सितारगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुरु नानक नगरी गोठा में अवैध शराब भट्टी नष्ट

सितारगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुरु नानक नगरी गोठा में अवैध शराब भट्टी नष्ट

स्थान- सितारगंज
रिपोर्ट- तनवीर अंसारी

सितारगंज पुलिस ने जंगलों में अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। SI ललित चौधरी और कांस्टेबल तरुण चौधरी के नेतृत्व में हुई इस अभियान में ग्राम गुरु नानक नगरी गोठा के जंगल में चल रही अवैध शराब भट्टी को पकड़ा गया। मौके पर भट्टी उपकरण और लगभग 2000 लीटर लहन नष्ट किया गया।

पुलिस ने बताया कि लगातार सितारगंज पुलिस अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है, लेकिन शराब माफिया जंगल के किनारे बसे क्षेत्रों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो जाते हैं।

इस कार्रवाई के जरिए पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ कोई ढील नहीं बरती जाएगी और ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।