बिहार चुनाव के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान

बिहार चुनाव के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान

“पूरे देश में भाजपा की सरकार बन रही है, जनता कांग्रेस को पूरी तरह बाहर करने को तैयार”

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली बड़ी जीत के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय राजनीति को लेकर बड़ा दावा किया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा है कि बिहार की जीत इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में पूरे देश में भाजपा की सरकारें बनने जा रही हैं।

धामी ने कहा कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश समेत जिन राज्यों में भी चुनाव होने वाले हैं, वहां की जनता बदलाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। उनका दावा है कि जनता अब कांग्रेस और अन्य दलों को राजनीति से बाहर का रास्ता दिखाने के मूड में है।

सीएम धामी ने कहा कि बिहार की तरह देशभर में जनता सुशासन, विकास और स्थिर सरकार के नाम पर भाजपा पर भरोसा जता रही है। उन्होंने आगे कहा कि “यह चुनाव नतीजे साफ संकेत देते हैं कि अब देश झूठ, भ्रष्टाचार और वादों की राजनीति से ऊपर उठकर काम करने वाली सरकारों को प्राथमिकता दे रहा है।”

भाजपा नेताओं का मानना है कि बिहार में मिली जीत आने वाले चुनावों के लिए पार्टी के लिए बड़ा मनोबल बढ़ाने वाला क्षण है।