

स्थान: लोहाघाट( चंपावत)

बिहार में एनडीए गठबंधन की शानदार जीत और भाजपा के दमदार प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को लोहाघाट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशी का इज़हार किया। नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मीना बाज़ार में आतिशबाज़ी कर जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर विजय का उत्सव मनाया।




भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुशल रणनीति और जनता के बीच उनकी गहरी लोकप्रियता का परिणाम है। नेताओं ने कहा कि बिहार की जनता ने फिर सुशासन को चुना है और यह जीत राष्ट्र की राजनीति में एक सकारात्मक संदेश देती है।

पार्टी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि आने वाले अन्य राज्यों के चुनावों में, खासकर उत्तराखंड में भी भाजपा शानदार जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन की करारी हार जनता के मूड का स्पष्ट संकेत है।




जश्न में शामिल प्रमुख कार्यकर्ताओं में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंद्र पांडे, सुभाष बगोली, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल महरा, जिला उपाध्यक्ष कैलाश पांडे, पूर्व प्रमुख योगेश मेहता, मोहन चंद्र पाटनी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।




