रानीखेत में पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन

रानीखेत में पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन

रिपोर्ट:- संजय जोशी
स्थान: – रानीखेत

देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर रानीखेत कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया और उनके राष्ट्रनिर्माण में अमूल्य योगदानों को याद किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पंडित नेहरू ने आधुनिक भारत की नींव रखते हुए वैज्ञानिक सोच, औद्योगिक विकास और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत किया। उनके नेतृत्व में भारी उद्योगों, आईआईटी-आईआईएम जैसे शिक्षा संस्थानों, भाखड़ा नांगल जैसी बहुद्देशीय परियोजनाओं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM) की स्थापना ने भारत को विश्व में नई पहचान दिलाई।

वक्ताओं ने कहा कि बच्चों से उनके विशेष लगाव के कारण ही उनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनकी दूरदर्शिता और आधुनिक भारत के निर्माण में किए गए योगदान हमेशा स्मरणीय रहेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने की और संचालन कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार ने किया।
इस अवसर पर पीसीसी सदस्य कैलाश पांडेय, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, जीतन जयाल, मोहम्मद शहनवाज़, दिनेश बिष्ट, गोविंद राम, मोहम्मद सोहेल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।