

लोकेशन- रुड़की

गंगनहर कोतवाली में पुलिस कर्मियों की लंबे समय से चली आ रही आवास की मांग को पूरा करते हुए आज कोतवाली परिसर में नए आवासीय भवनों के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोभाल ने विधिवत शिलान्यास कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।




जानकारी के अनुसार, कोतवाली परिसर में पुलिस कर्मियों के लिए 12 नए आवास तैयार किए जाएंगे। इन आवासों के बन जाने के बाद पुलिस कर्मी अपने परिवारों के साथ कोतवाली परिसर में ही रह सकेंगे। अब तक आवासों की कमी के कारण कई पुलिसकर्मी किराए के मकानों में रहने को मजबूर थे।

लंबे समय से चल रही इस मांग को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अब कोतवाली परिसर में ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवासीय भवनों का निर्माण कराने का निर्णय लिया है।





इसके साथ ही आज ही पिरान कलियर थाना क्षेत्र में प्रशासनिक भवन के निर्माण कार्य का भी एसएसपी डोभाल ने शिलान्यास किया। इन दोनों निर्माण कार्यों को पुलिस बल के लिए बड़ी सुविधा और संरचनात्मक सुधार के रूप में देखा जा रहा है।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।




