मॉक ड्रिल की तैयारी को लेकर एसडीएम ने ली समीक्षा बैठक, सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश

मॉक ड्रिल की तैयारी को लेकर एसडीएम ने ली समीक्षा बैठक, सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश

लोकेशन ……लक्सर
रिपोर्टर…….. गोविन्द चौधरी

प्रदेशभर में आयोजित होने वाली मॉक ड्रिल से पहले लक्सर प्रशासन सक्रिय मोड में नजर आया। एसडीएम सौरभ अस्वाल ने तहसील मुख्यालय पर राजस्व, विकास, फायर, पुलिस, स्वास्थ्य, पशुपालन, पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग सहित दर्जनभर विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष बैठक आयोजित की।

बैठक में एसडीएम ने प्रदेश में संभावित आपदाओं—विशेषकर भूकंप, बाढ़ और अन्य प्राकृतिक संकटों से निपटने के लिए सभी विभागों को पूरी तैयारी के साथ मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में समय पर प्रतिक्रिया बेहद अहम है, इसलिए सभी विभाग अपने-अपने उपकरणों और संसाधनों को दुरुस्त रखें।

एसडीएम अस्वाल ने जानकारी दी कि खानपुर ब्लॉक मुख्यालय स्थित राजेश पायलट स्टेडियम और शेरपुर बेला गंगा खादर क्षेत्र में विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे हर वक्त सतर्क रहें और अपनी टीमें तथा संसाधन पूरी तरह तैयार स्थिति में रखें, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में तुरंत और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।