एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर काठगोदाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई! दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर काठगोदाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई! दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

स्थान: नैनीताल
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर नैनीताल पुलिस लगातार वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान चलाए हुए है। इसी क्रम में काठगोदाम थाना पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को थानों में पंजीकृत मामलों में वांछित और फरार चल रहे अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए थे। निर्देशों के अनुपालन में एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 13 नवंबर 2025 को यह कार्रवाई की।

गिरफ्तार वारंटी

1. नवीन अली, पुत्र नासिर अली
निवासी: कॉल टैक्स, काठगोदाम, नैनीताल
मामला: फौजदारी बाद संख्या 2791/22, धारा 392/411 आईपीसी

    2. कुंदन रावत, पुत्र उम्मेद सिंह रावत
    निवासी: शिव मंदिर के पास, हाईडिल गेट, काठगोदाम
    मामला: फौजदारी वाद संख्या 172/24, धारा 125(3) सीआरपीसी

    कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

    • उप निरीक्षक दिलीप कुमार
    • उप निरीक्षक नीतू सिंह
    • कांस्टेबल योगेश कुमार
    • कांस्टेबल कारज सिंह

    काठगोदाम पुलिस की यह कार्रवाई एसएसपी नैनीताल के अपराध नियंत्रण और फरार अभियुक्तों के विरुद्ध सख्त अभियान का हिस्सा है।