


स्थान:- दिनेशपुर

किसान सहकारी समिति के संचालक चुनाव को लेकर दिनेशपुर में राजनीतिक सरगर्मी तेज़ हो गई है। 11 वार्डों में से 9 वार्डों में संचालकों का चुनाव निर्विरोध संपन्न हो चुका है, लेकिन दो वार्डों में मुकाबला अब बेहद दिलचस्प हो गया है।




वार्ड नंबर 1 दिनेशपुर और आनंदखेड़ा ग्राम सभा में दो-दो प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल किए जाने के कारण अब यहां मतदान की नौबत आ गई है। दोनों ही वार्डों में प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार को जोर पकड़ लिया है। समर्थकों द्वारा समिति के डेलीगेट्स के बीच संपर्क अभियान तेज़ कर दिया गया है, साथ ही बैठकों और जनसंपर्क कार्यक्रमों का दौर भी लगातार जारी है।



चुनाव अधिकारी सुभाष दयाल ने बताया कि इन दोनों वार्डों में मतदान 19 नवंबर को कराया जाएगा। चुनाव को लेकर दोनों वार्डों के प्रत्याशियों और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।





