


स्थान – रानीखेत
रिपोर्ट – संजय जोशी

उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के सफल नेतृत्व में 3.7 वर्ष पूर्ण होने तथा कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) के विशेष आमंत्रित सदस्य बनने के उपलक्ष्य में रानीखेत कांग्रेस कमेटी द्वारा आभार एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कैम्प कार्यालय रानीखेत में किया गया, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।




कार्यकर्ताओं ने करन माहरा के नेतृत्व में संगठन द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने राज्य में संगठनात्मक मजबूती प्राप्त की है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भविष्य की रणनीतियों और 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर अपने विचार साझा किए।


कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने की, जबकि संचालन पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव ने किया।

इस अवसर पर पीसीसी सदस्य कैलाश पांडेय, अगस्त लाल साह, महिला जिला अध्यक्ष गीता पवार, चिलियानौला नगर अध्यक्ष कमलेश बोरा, महिला नगर अध्यक्ष नेहा साह माहरा, ब्लॉक अध्यक्ष कमल तिवारी, कोऑर्डिनेटर कुलदीप कुमार, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




अंकिता पंत, पूरन मेहरा, कुसुम जोशी, कैलाश पंत, देवेंद्र लाल साह, पंकज जोशी, जीतन जयाल, नीमा कडकोटी, जिला पंचायत सदस्य मोहनरी, नंदन सिंह रावत, रोहित नेगी, नवीन जोशी, वसीम कुरैशी, आनंद सिंह रावत, सुरेश सिंह असवाल, रुद्र माहरा, अरसलान शेख, नीरज रावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में शिरकत की।

कार्यक्रम का समापन संगठन को मजबूत करने और 2027 के विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ हुआ।





