

स्थान – खटीमा, ऊधम सिंह नगर

रिपोर्ट – अशोक सरकार

खटीमा रेंज के जंगल में एक पांच महीने के नर हाथी के बच्चे का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। शव कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है, जिस पर जंगली जानवरों के हमले के निशान भी मिले हैं।




प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि हाथी के बच्चे की मौत किसी जंगली जानवर के साथ संघर्ष के दौरान हुई होगी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पशु चिकित्सकों के एक पैनल द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया, जिसके बाद विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।



इस मामले में एसडीओ संचिता वर्मा ने बताया कि पशु चिकित्सा अधिकारियों और विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में हाथी के बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विभाग अब इस घटना की विस्तृत जांच कर रहा है ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।





