नैनीताल में रजत जयंती पर राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह, विधायक राम सिंह कैड़ा हुए भावुक

नैनीताल में रजत जयंती पर राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह, विधायक राम सिंह कैड़ा हुए भावुक

स्थान – नैनीताल

राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर नैनीताल में “उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख राज्य आंदोलनकारी एवं भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा सहित कई आंदोलनकारियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक कैड़ा ने कहा कि उन्होंने स्वयं उत्तराखंड राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। आंदोलन के दिनों को याद करते हुए उन्होंने बताया कि आंदोलन के दौरान उन्होंने तिहाड़, फतेहगढ़ और हल्द्वानी जेल में कई महीने बिताए और पुलिस की लाठियाँ भी खाईं।

विधायक कैड़ा भावुक होते हुए बोले कि जब वे उन दिनों को याद करते हैं तो अन्य आंदोलनकारियों के बलिदान के बारे में सोचकर आँखें नम हो जाती हैं। उन्होंने राज्य निर्माण में शहीद हुए सभी आंदोलनकारियों को नमन किया।

विधायक ने कहा कि राज्य गठन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आज उत्तराखंड विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आज गाँव-गाँव तक सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल और शिक्षा जैसी सुविधाएँ पहुँच रही हैं, जिससे राज्य के हर वर्ग का विकास हो रहा है।