

स्थान- खटीमा

रिपोर्ट -अशोक सरकार


उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर सर्राफ पब्लिक स्कूल खटीमा ने नगर में हर्षोल्लास के साथ भव्य रैली का आयोजन किया। रैली में सबसे प्रमुख आकर्षण मां नंदा-सुंदा की झांकी रही। इसके अलावा स्कूल बैंड पर बच्चों द्वारा पारंपरिक छोलिया वेशभूषा में छोलिया नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया।



रैली का शुभारंभ स्कूल प्रांगण से किया गया और यह खटीमा के मुख्य चौक होते हुए शहीद स्थल तक पहुंची। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने मीडिया से बातचीत करते हुए राज्य और क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना की रजत जयंती पर जितना उत्साह शिक्षकों में है, उतना ही उत्साह बच्चों में भी देखने को मिला।


प्रधानाचार्य ने आगे बताया कि इस रैली के माध्यम से शिक्षकों और बच्चों ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित रखने और उत्तराखंडी संस्कृति को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है।



विद्यालय प्रांगण से लेकर शहीद स्थल तक चली इस रैली ने पूरे नगर में उत्सव का माहौल बना दिया और लोगों ने बच्चों के प्रदर्शन को उत्साहित होकर देखा।



