


स्थान…. हल्द्वानी
रिपोर्ट…ऋषि कपूर

शहर के एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान में रंगारंग सांस्कृतिक झांकी के साथ 16वें जोहार महोत्सव की शुरुआत हो गई है।

तीन दिवसीय इस महोत्सव में भारत-चीन सीमा से लगे मिलम घाटी क्षेत्र के जोहार समाज के लोग अपनी लोक संस्कृति, खानपान, लोक कला और पारंपरिक वेशभूषा का प्रदर्शन कर रहे हैं।





जोहार समाज के लोग हर साल इस आयोजन के माध्यम से अपनी परंपरागत संस्कृति को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। इस महोत्सव में सीमांत इलाकों से आए लगभग दो हजार से अधिक परिवारों के साथ-साथ देशभर में बसे जोहार समाज के लोग भी हिस्सा ले रहे हैं।





महोत्सव के पहले दिन पारंपरिक परिधानों में सजी झांकी और लोक नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। आने वाले दिनों में भी पारंपरिक व्यंजन, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक देखने को मिलेगी।




