रजत जयंती पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, सरकार ने जताया आभार

रजत जयंती पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, सरकार ने जताया आभार

स्थान: हरिद्वार
संवाददाता: धर्मराज

राज्य स्थापना के रजत उत्सव के मौके पर शनिवार को सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया। हरिद्वार के ऋषिकुल ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मान समारोह में जिले भर से आए करीब 200 राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, डीएम और एसएसपी हरिद्वार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान राज्य आंदोलनकारियों के योगदान को याद करते हुए उन्हें राज्य निर्माण का सच्चा नायक बताया गया।

सांसद कल्पना सैनी ने कहा — “उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के बलिदान पर खड़ा है। आज राज्य हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है, और जब 2047 तक भारत विकसित बनेगा, तब उत्तराखंड भी देश में अग्रणी राज्यों में शुमार होगा।”

कार्यक्रम के दौरान भावनात्मक माहौल रहा, जहां आंदोलनकारियों ने भी अपने संघर्ष के दिनों को याद किया।