

रिपोर्ट: संजय जोशी
स्थान: रानीखेत
रानीखेत माउंटेनियरिंग एंड आउटडोर क्लब के तत्वावधान में माउंटेन टेरेन बाइकिंग (MTB) 3.0 का शानदार आयोजन हुआ।
इस रोमांचक प्रतियोगिता में 149 प्रतिभागियों ने विभिन्न वर्गों में हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देना और युवाओं में फिटनेस व स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।





कार्यक्रम में DIG SSB डॉ. ओ.बी. सिंह, हेमंत राय (प्रधानाचार्य अशोका हॉल मजखाली) और कुनाल रोहिला (CEO, छावनी परिषद रानीखेत) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन क्लब अध्यक्ष सुमित गोयल ने किया।

प्रतियोगिता परिणाम:
एक्सट्रीम वर्ग (45 किमी)
मयंक नारायण (नैनीताल)
राज आर्या (हल्द्वानी)
भरत सिंह मेहता (बागेश्वर)
वोकल फॉर लोकल – मुकुल जलाल (रानीखेत)

महिला वर्ग (21 किमी)
अवनी डरयाल (पिथौरागढ़)
दिव्या पांडे (रानीखेत)
स्वाति बोनाल (हल्द्वानी)





पुरुष वर्ग (21 किमी)
तन्मय अधिकारी (रानीखेत)
इशांत सिंह अधिकारी (हल्द्वानी)
श्रीनिक साह (नैनीताल)
फन राइड (10 किमी)
अमित रावत
भोमिक वर्मा
युवराज

मुख्य प्रायोजक उत्तराखंड पर्यटन बोर्ड और पर्यटन सचिव धीराज गर्बियाल (IAS) ने आयोजन की सफलता पर बधाई दी।

क्लब अध्यक्ष सुमित गोयल ने कहा कि इस आयोजन का मकसद रानीखेत को एडवेंचर टूरिज्म की नई पहचान देना है।
उन्होंने घोषणा की कि 9 नवंबर 2025, राज्य स्थापना दिवस पर मैराथन आयोजन किया जाएगा, जिसमें 500 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
कार्यक्रम में कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर, SSB, अशोका हॉल स्कूल, स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग का विशेष सहयोग रहा।




