सितारगंज में रजत जयंती पर भव्य कार्यक्रम, आंदोलनकारियों का हुआ सम्मान

सितारगंज में रजत जयंती पर भव्य कार्यक्रम, आंदोलनकारियों का हुआ सम्मान

स्थान: सितारगंज
रिपोर्ट: तनवीर आंसरी

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के 25 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष में सितारगंज तहसील में भव्य रजत जयंती समारोह आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया और स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह, ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, तहसीलदार हिमांशु जोशी और कोतवाल सुंदरम शर्मा मौजूद रहे।


सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में राज्य निर्माण के लिए बलिदान देने वाले आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उत्तराखंड के उज्जवल भविष्य की कामना की।

रजत जयंती समारोह में देशभक्ति और लोक संस्कृति से ओतप्रोत कार्यक्रमों ने माहौल को भावनात्मक बना दिया।