उत्तराखंड रजत जयंती पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान समारोह सम्पन्न

उत्तराखंड रजत जयंती पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान समारोह सम्पन्न

स्थान- खटीमा, जिला: उधम सिंह नगर, उत्तराखंड

रिपोर्ट- अशोक सरकार

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर शहीद स्मारक में आयोजित राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी खटीमा तुषार सैनी रहे। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ आंदोलनकारी और भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिदलं, शेरसिंह दिगारी, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, रविंद्र राणा, नंदन सिंह खडायत, हिमांशु विष्ट और प्रकाश तिवारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने की। संचालन वरिष्ठ आंदोलनकारी अमित कुमार पांडे और गुणवंत जोशी ने किया।

इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों ने उपस्थित आंदोलनकारियों को शाल उढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही स्थानीय विद्यालयों के छात्रों-छात्राओं ने स्वागत गीत और सरस्वती वंदना की सुंदर प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में अनिल ठाकर, कपिल सामंत, पूरन बिष्ट, किशन विष्ट, भूपेन्द्र भंडारी, शांति ज्याला, विमला मुड़ेला, जानकी गोस्वामी, प्रमोद गडकोटी, मनोज वाधवा, कृपाल सिंह सामंत सहित बड़ी संख्या में राज्य आंदोलनकारी उपस्थित रहे।