


स्थान – हरिद्वार/उत्तराखंड
संवाददाता – मनोज कश्यप

ज्वालापुर क्षेत्र के देवभूमि हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान 22 वर्षीय महिला की मौत से हड़कंप मच गया। मृतका भोगपुर की रहने वाली थी और प्रसव पीड़ा के चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जानकारी के अनुसार, देर रात प्रसव के दौरान महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।




मौत की सूचना मिलते ही परिजन गुस्से में आ गए और अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने गंभीर हालत की सही जानकारी नहीं दी और समय रहते मरीज को दूसरे अस्पताल रेफर करने का मौका भी नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण महिला की जान गई है।





वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों के आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
मामला बढ़ता देख जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जांच के आदेश दे दिए हैं। डीएम के निर्देश पर सीएमओ की देखरेख में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी गई है जो पूरे मामले की जांच करेगी।

डीएम ने स्पष्ट कहा है कि यदि लापरवाही पाई गई तो जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।





