

नैनीताल: डायल 112 पर सूचना मिलने के कुछ ही घंटों में नैनीताल पुलिस ने अपहरण की घटना का खुलासा करते हुए अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया। घटना में शामिल आठ लोगों को हिरासत में लेकर वाहन सीज कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 06.11.2025 को कॉलर दीपक, पुत्र माहवीर सिंह, निवासी दादरी (हरियाणा), ने डायल–112 पर सूचना दी कि कुछ अज्ञात व्यक्ति उनके भाई राधा मोहन को हल्द्वानी के देवी दयाल बिल्डिंग के पास से जबरन वाहन में डालकर ले गए हैं।




सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री मंजुनाथ टी.सी. ने घटना का तत्काल संज्ञान लिया और सभी संबंधित अधिकारियों को बैरियर चेकिंग व नाकाबंदी के निर्देश दिए। एसपी हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल स्वयं मौके पर पहुंचे और सभी चेकपोस्टों पर त्वरित कार्रवाई कराई।

पुलिस की कुशल कार्रवाई के तहत कुछ ही समय में संदिग्ध वाहन XUV (HR26FH9594) को हल्दुआ चेक पोस्ट पर रोक लिया गया और अपहृत राधा मोहन को सकुशल बरामद किया गया। साथ ही वाहन में मौजूद सभी 8 लोगों को मौके पर हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की गई।



हिरासत में लिए गए व्यक्ति:
- महित, पुत्र जोगेन्द्र, निवासी गतवार भान कोसाम, भिवानी, हरियाणा
- प्रियांशु, पुत्र जोगेन्द्र, निवासी विधयानगर कॉलोनी, थाना भिवानी, हरियाणा
- निखिल, पुत्र वीरेन्द्र सिंह, निवासी उपरोक्त
- साहिल, पुत्र अनिल, निवासी कैथल, थाना कैथल, हरियाणा
- अनिल कुमार, पुत्र बलवन्त सिंह, निवासी भूषाण बवल, जिला भिवानी, हरियाणा
- सोमवीर, पुत्र मेघराज, निवासी खावा, थाना बहल, हरियाणा
- रोबिन, पुत्र संदीप, निवासी मलपोप, थाना बोंदमला, जिला चरखी दादरी, हरियाणा
- गौरव, पुत्र राकेश कुमार, निवासी बाड़की, थाना/जिला महेन्द्रनगर, हरियाणा
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने पुलिस टीम की Quick & Smart Response की सराहना की और कहा,
“जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है। हर आपात सूचना पर समय से प्रतिक्रिया देकर अपराधियों को कानून के कठघरे तक पहुँचाना नैनीताल पुलिस की प्राथमिकता है।”
पुलिस टीम:

- कांस्टेबल मेघा चंद
- कांस्टेबल संजय दोसाद
- कांस्टेबल प्रयाग कुमार




