


स्थान: हल्द्वानी
भीमताल विधानसभा के विधायक राम सिंह कैड़ा ने कुमाऊँ PWD के चीफ ब्रजवाल से मुलाकात कर मोटर मार्गों पर डामरीकरण कार्य की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए।




विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि ओखलकाडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक के लगभग एक दर्जन मोटर मार्गों पर मुख्यमंत्री के प्रयासों के तहत डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है, लेकिन कई स्थानों से गुणवत्ता ठीक नहीं होने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और खराब गुणवत्ता के मामलों में विभाग के अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।




उन्होंने यह भी कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा, विधायक ने खराब गुणवत्ता वाले मोटर मार्गों पर सुधार के लिए डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के भी निर्देश दिए।

इस दौरान विधायक राम सिंह कैड़ा के साथ जिला पंचायत सदस्य डुंगर ढोलगाई, डीकर मेवाड़ी, प्रदीप मटियाली, ईश्वर मटियाली, यसोद महरा, प्रधान इंदल सिंह मेहता, मयंक बोहरा, नरेश चंद्र, गोपाल भट्ट और दयाकिसन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।





