

लक्सर कोतवाली में तैनात सिपाही अरविंद कुमार पर विभागीय कार्रवाई, जांच सीओ मंगलौर को सौंपी

लक्सर: शराब के नशे में पत्रकार से अभद्रता करने के मामले में लक्सर कोतवाली में तैनात सिपाही अरविंद कुमार को निलंबित कर दिया गया है।




जानकारी के अनुसार, सिपाही अरविंद कुमार डाक मुंशी के पद पर तैनात था। आरोप है कि उसने शराब पीकर थाने में हंगामा किया और फोन पर एक पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार किया।

मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंची, जिसके बाद सिपाही का मेडिकल परीक्षण कराया गया और प्रारंभिक जांच के बाद विभागीय कार्रवाई की गई।




एसएसपी हरिद्वार परमेंद्र डोभाल ने तत्काल प्रभाव से सिपाही को निलंबित करते हुए जांच सीओ मंगलौर को सौंप दी है।
पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता या अमर्यादित व्यवहार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।




