हरिद्वार में प्राइवेट सिक्योरिटी इंडस्ट्री की बैठक, बिना लाइसेंस चल रही एजेंसियों पर सख्ती की मांग

हरिद्वार में प्राइवेट सिक्योरिटी इंडस्ट्री की बैठक, बिना लाइसेंस चल रही एजेंसियों पर सख्ती की मांग

स्थान – हरिद्वार
रिपोर्ट – धर्मराज

हरिद्वार के एक निजी होटल में सेंट्रल एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट सिक्योरिटी इंडस्ट्री (CAPSI) की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तराखंड चैप्टर के उपाध्यक्ष एन. एस. तोमर, डायरेक्टर तोमर प्रोटेक्शन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड तथा एस. पी. सैनी, उपाध्यक्ष CAPSI उत्तराखंड चैप्टर एवं एसएपीएएसस सिक्योरिटी के प्रबंध निदेशक मौजूद रहे।

बैठक में प्रदेश में संचालित बिना लाइसेंस चल रही निजी सुरक्षा एजेंसियों और अवैध गतिविधियों में संलिप्त एजेंसियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान सभी सदस्यों ने ऐसे मामलों में प्रभावी कार्यवाही और सुधारात्मक कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

बैठक में प्रदेशभर की कई प्रमुख सुरक्षा एजेंसियों के निदेशक और संचालक भी शामिल हुए और सुरक्षा उद्योग में पारदर्शिता, पेशेवर मानकों और विधिक अनुपालन को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव रखे।