

लोकेशन :- लालकुआँ
रिपोर्टर :- मुन्ना अंसारी

लालकुआँ के वार्ड नंबर 1 निवासी 35 वर्षीय युवक की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, युवक अपने साथी के साथ बाइक से इस्राईल हल्दूचौड़ की ओर से लालकुआँ की तरफ आ रहा था, तभी बाइक साइड लेने के चक्कर में तेज रफ्तार ओवरलोड डंपर की चपेट में आ गई। हादसे में युवक मौके पर ही मौत का शिकार हो गया, जबकि उसका साथी घायल हो गया।





घटना की जानकारी मिलते ही नगर क्षेत्र से भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा और अन्य पुलिसकर्मियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर शव को उठाया और परिवार को शांत कराया।




सूत्रों के अनुसार, दुर्घटना में मृतक युवक का छोटा भाई तीन माह पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया था। हादसे में involved ओवरलोड डंपर में आरबीएम भरा हुआ था।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।




