आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आज अचानक ही किसी मित्र से मुलाकात का अवसर मिलेगा। आपसी बातचीत द्वारा दोनों की ही कई समस्याओं का हल भी निकलेगा। साथ ही संतान से संबंधित कोई चिंता दूर होने से आपको राहत मिलेगी। अब आप अन्य गतिविधियों पर भी अपना ध्यान दे पाएंगे।
नेगेटिव: लेन-देन संबंधी मामलों में लापरवाही की वजह से कुछ नुकसान हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को किसी प्रोजेक्ट में विफलता मिलने के कारण आत्मबल में कमी आ सकती है। माता-पिता का दायित्व है कि कुछ समय बच्चों के साथ जरूर बिताएं।

करियर: कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें, वरना आपकी कोई व्यवसायिक कार्य प्रणाली लीक हो सकती है। सरकारी नौकरी वाले लोग पब्लिक के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरतें। किसी प्रकार की मानहानि होने की आशंका है।
लव: पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। घर का वातावरण भी सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में समय खराब न करें।
हेल्थ: सिर दर्द और सर्वाइकल की समस्या बढ़ सकती है। गैस्ट्रिक चीजें खाने से बचें।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 4

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव: यह समय धैर्य और संयम से काम करने का है। आप अपनी सहनशीलता द्वारा परेशानियों पर काबू करने में सक्षम रहेंगे। धीरे-धीरे हालात बेहतर होते जाएंगे। आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। निकट संबंधी द्वारा किसी मांगलिक कार्य में जाने का भी निमंत्रण प्राप्त होगा।
नेगेटिव: बहुत अधिक मेहनत व थकान की वजह से कभी-कभी चिड़चिड़ापन हावी हो सकता है। कुछ समय अपने शौक के कार्यों में भी जरूर लगाएं, इससे सुकून महसूस करेंगे। लोगों पर अपनी मर्जी थोपने का प्रयास न करें।

करियर: आप अपनी योग्यता व काबिलियत द्वारा अपने कार्य क्षेत्र में कुछ बदलाव लाने की कोशिश करेंगे और सफल भी होंगे। नए ऑर्डर और समझौते प्राप्त हो सकते हैं। सरकारी नौकरी वाले व्यक्तियों के ऊपर काम की अधिकता रहेगी।
लव: पति-पत्नी के संबंधों में अनबन रहेगी। ध्यान रखें कि घर की बातें बाहर न निकले, आपस में ही बैठकर सुलझा लें, तो उचित रहेगा।
हेल्थ: किसी भी प्रकार के नशे तथा नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें। इन सबका नकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 9

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव: किसी अन्य व्यक्ति के परामर्श और योगदान से आपको कोई खास निर्णय लेने में आसानी होगी। कोई महत्वपूर्ण कार्य भी तय समय में पूरा हो सकता है। किसी मित्र से फोन पर बातचीत द्वारा कोई समस्या भी हल होगी।
नेगेटिव: अनावश्यक खर्चों पर काबू रखें। अपना नुकसान करने की बजाय स्वभाव में कुछ स्वार्थीपन लाना भी जरूरी है। किराएदारी अथवा पड़ोसियों से संबंधी मामलों में कुछ वाद-विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। शांति से मामले को सुलझाने की कोशिश करें।

करियर: व्यवसाय के प्रति बहुत अधिक ध्यान देने की जरूरत है। कहीं से पेमेंट मिलने से राहत मिलेगी। इस समय ज्यादातर गतिविधियां फोन द्वारा ही की जाएंगी। आयात-निर्यात संबंधित व्यवसाय में कोई बड़ा सौदा हो सकता है। नौकरी में काम को लेकर उच्चाधिकारियों का दबाव रहेगा।
लव: अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें तथा घर की गतिविधियों में भी अपना योगदान अवश्य दें। संबंधों के प्रति ईमानदारी बरतना जरूरी है।
हेल्थ: स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां रह सकती हैं, परंतु थोड़ी सी सावधानी बरतने से आप स्वस्थ रहेंगे।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 1

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)’

पॉजिटिव: प्रॉपर्टी अथवा वाहन संबंधी खरीदारी की योजनाएं बनेंगी, साथ ही खरीदारी भी संभव है। विद्यार्थियों की प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम उनके पक्ष में आएगा। उन्हें सिर्फ पहले से ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है।
नेगेटिव: भावुकता और आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें, वरना इस वजह से आप भारी नुकसान कर सकते हैं। घर के बुजुर्गों की विशेष देखभाल और आदर-मान बनाएं रखें। उन्हें उपेक्षित महसूस न होने दें।

करियर: व्यावसायिक मामलों में बहुत अधिक व्यस्तता और मेहनत बनी रहेगी, लेकिन अभी बहुत अधिक सुधार की संभावना नहीं है। पार्टी से व्यवसाय में कोई बहुत बड़ी डील होने की संभावना है। साथ ही पब्लिक डीलिंग में भी मुनाफे वाली स्थितियाँ रहेंगी।
लव: पति-पत्नी के आपसी प्रयासों से घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम प्रसंगों में भी मधुरता बढ़ेगी।
हेल्थ: वायु विकार व पेट से संबंधित दिक्कतें परेशान करेगी। ज्यादा गरिष्ठ और तैलीय भोजन खाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव: कुछ समय आत्मनिरीक्षण और आत्म मनन में जरूर लगाएं। आपकी कुशलता और समझदारी द्वारा सुखद परिणाम मिलेंगे। आपके प्रतिद्वंद्वी आपके समक्ष परास्त रहेंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। युवाओं का कोई मनचाहा कार्य संपन्न हो सकता है।
नेगेटिव: बच्चों की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए कुछ समय उनके साथ जरूर बिताएं। कोई भी पेपर वर्क करते समय पहले अच्छी तरह जाँच-पड़ताल कर लें। साथ ही किसी भी तरह की खरीद-बिक्री को अभी टाल दें।

करियर: किसी भी तरह का व्यावसायिक निवेश करने के लिए अभी परिस्थितियाँ अनुकूल नहीं है। व्यापार में नई पार्टियों तथा नए लोगों के साथ कोई डील करते समय सभी पहलुओं पर सोच-विचार अवश्य कर लें। सरकारी मामले आज हल हो सकते हैं।
लव: युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदलेगी। व्यावसायिक परेशानियों को अपने पारिवारिक जीवन पर हावी न होने दें।
हेल्थ: खाँसी, जुकाम जैसी शिकायत रहेगी। आयुर्वेदिक इलाज बेहतर रहेगा।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 7

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव: व्यस्तता के बावजूद पारिवारिक जिम्मेदारियों को ठीक से निभाना आपकी खूबी रहेगी। आपसी विचार-विमर्श भी होंगे। इससे पुराने मतभेद और गलतफहमियाँ सुलझेंगी। बच्चों को भी पढ़ाई में मनोवांछित परिणाम हासिल होंगे।
नेगेटिव: आपको संकल्प लेना चाहिए कि गुस्से पर काबू रखना है। जमीन-जायदाद संबंधी कोई दिक्कत चल रही है, तो पूरी तरह से विचार करके ही उस पर कार्य करें। जल्दबाजी और गलत मार्गदर्शन में आप अपना नुकसान कर बैठेंगे।

करियर: व्यवसाय में आर्थिक मामलों को गंभीरता से लें। कार्य प्रणाली में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप न होने दें। मशीनरी, स्टाफ आदि समस्याओं का समाधान मिलेगा। ऑफिस में आपके प्रोजेक्ट के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
लव: दांपत्य संबंधों में उचित सामंजस्य रहेगा। मित्रों के साथ मेल-मुलाकात के प्रोग्राम बनेंगे।
हेल्थ: अपने स्वास्थ्य का उचित ध्यान रखने की जरूरत है। अपने गुस्से को काबू करने का संकल्प करें तथा व्यायाम और योग अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 2

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव: ग्रह स्थिति अनुकूल है। आत्मविश्वास बना रहेगा। कोशिश करने पर मनचाहा कार्य भी पूरा होगा। परिश्रम और मेहनत की अधिकता रहेगी। बच्चों के साथ उनके कार्यों में योगदान देना उनको खुशी देगा।
नेगेटिव: किसी भी तरह की लापरवाही न करें और न ही कोई निर्णय जल्दबाजी में लें। इससे आपके मान-सम्मान पर भी आँच आ सकती है। बेहतर होगा कि अपने आप से ही मतलब रखें। इस समय ज्यादा मिलना-जुलना भी उचित नहीं है।

करियर: व्यवसाय में किसी भी तरह का लेनदेन करते समय सचेत रहने की जरूरत है। छोटी सी लापरवाही आपके लिए नुकसान का कारण बन सकती है। नए-नए प्रयोग करने से आपकी कार्य शैली में बेहतरीन परिवर्तन आएगा। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखें।
लव: परिवार जनों के साथ कुछ समय बिताने से ताजगी और स्फूर्ति मिलेगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात सुखद रहेगी।
हेल्थ: स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी दिक्कतें रहेंगी, जिसकी वजह आपकी लापरवाही ही है। अपना ध्यान रखें तथा उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 8

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव: अपनी जीवन शैली को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता संबंधी गतिविधि में आशातीत सफलता मिल सकती है। कुल-मिलाकर समय लाभकारी है।
नेगेटिव: सावधान रहें, क्योंकि गुस्से और आवेश में आकर आप अपना काम बिगाड़ भी सकते हैं। अपने काम में ही व्यस्त रहें। व्यर्थ की गतिविधियों में समय बर्बाद न करें। खर्चों के मामले में ज्यादा दरियादिली न रखें, व्यावहारिक होना भी जरूरी है।

करियर: अपनी व्यावसायिक कार्यशैली का जिक्र दूसरे लोगों के समक्ष न करें। साथ ही कार्य क्षेत्र में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय आज न लें, क्योंकि यह समय चुनौतियों और दिक्कतों वाला है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में उत्तीर्ण होने से नियुक्ति प्राप्त हो सकती है।
लव: पति-पत्नी को आपसी संबंधों को बेहतर बनाने के लिए कुछ समय एक साथ जरूर बिताना चाहिए। घर का वातावरण उचित और व्यवस्थित बना रहेगा।
हेल्थ: स्वस्थ रहने के लिए अपना नियमित जाँच करवाएं तथा इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।
भाग्यशाली रंग: गहरा पीला, भाग्यशाली अंक: 2

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने अंदर उमंग और ऊर्जा महसूस करेंगे। नजदीकी संबंधियों से मुलाकात का अवसर मिलेगा। राजनीतिक संपर्क से आपको फायदा हो सकता है।
नेगेटिव: किसी वजह से आत्मविश्वास डगमगा भी सकता है। अपनी मनोस्थिति स्थिर बनाकर रखें। कुछ अनावश्यक खर्चे आपको परेशान करेंगे। पड़ोसियों के साथ किसी भी बात को लेकर वाद-विवाद में न पड़ें। युवा लोग फिजूल बातों में अपना समय बर्बाद न करें।

करियर: आपकी मेहनत व्यावसायिक गतिविधियों को और अधिक बेहतर बनाएगी। उचित ऑर्डर मिलने से वित्त की चिंता भी दूर होगी। यदि व्यवसाय में किसी प्रकार का निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो समय अनुकूल है। अधिकतर काम नियत समय पर पूरे हो जाएंगे।
लव: पारिवारिक मामलों में अपना सहयोग देना जरूरी है। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात होगी और पुरानी यादें ताजा होंगी।
हेल्थ: ब्लड प्रेशर, डायबिटीज आदि की नियमित जाँच करवाएं। लापरवाही करने से समस्या बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 1

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव: रिश्तों को मधुर बनाए रखने में आपका विशेष प्रयास रहेगा तथा आपके व्यक्तित्व की सराहना भी होगी। आप जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से सोच-समझकर अपने कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें। आपके कार्य सुगमता से बनते जाएंगे।
नेगेटिव: अत्यधिक काम का बोझ न लें, वरना सभी गतिविधियों को व्यवस्थित करना मुश्किल हो जाएगा। स्वभाव में हठ और अहंकार जैसी बातों को लाना आपके लिए मानहानि का कारण बन सकता है। विद्यार्थी वर्ग नकारात्मक प्रवृत्ति की संगति से दूरी बनाकर रखें।

करियर: व्यवसाय में उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने की स्थिति बन रही है। रुकी हुई पेमेंट आदि प्राप्त के लिए समय अनुकूल है। इस समय भविष्य संबंधी योजनाओं की अपेक्षा वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। प्राइवेट नौकरी में महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ सामने आएगी।
लव: पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। परिवार में भी खुशी का वातावरण बना रहेगा।
हेल्थ: कुछ कमजोरी और सुस्ती जैसी स्थिति महसूस होगी। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए संतुलित आहार और दिनचर्या रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 6

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव: अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा और आप अपनी किसी कमजोरी को दूर करने का प्रयास करेंगे और सफल भी रहेंगे। कोई मनोवांछित काम पूरा होने से मन में सुकून और खुशी रहेगी। विद्यार्थी और युवा वर्ग अपनी पढ़ाई व करियर पर फोकस रहें।
नेगेटिव: इस समय किसी भी तरह की उधारी न करें, अन्यथा वापसी मुश्किल है। पुरानी बीती हुई बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। इसकी वजह से किसी मित्र से संबंध खराब होने की आशंका है। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मान-सम्मान का ध्यान रखना आपकी जिम्मेदारी है।

करियर: व्यावसायिक मामलों में किसी भी अन्य व्यक्ति पर भरोसा न करें तथा सारे निर्णय खुद ही लें। पूरी शिद्दत से अपने कार्यों के प्रति मेहनत करें। लाभ के मार्ग और अधिक प्रशस्त होंगे। नौकरी पेशा लोगों को काम की अधिकता की वजह से तनाव बना रहेगा।
लव: पति-पत्नी के बीच पारिवारिक व्यवस्था को लेकर कुछ मतभेद रहेंगे। घर के किसी सदस्य के विवाह को लेकर योजनाएं बनेंगी।
हेल्थ: अपने विचारों को सकारात्मक रखें, क्योंकि गलत विचारों से आपके अंदर डिप्रेशन तथा मनोबल में कमी जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 5

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: संपत्ति में निवेश के योग बन रहे हैं। अपनी कार्यप्रणाली तथा दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह और मार्गदर्शन पर अमल करना आपके लिए भाग्य को बढ़ाने वाला साबित होगा। कोई मनोरंजक प्रोग्राम का भी प्लान होगा।
नेगेटिव: सचेत रहें, क्योंकि आपके कुछ नजदीकी लोग ही आपको नुकसान भी पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। उन्हें उचित देखभाल की जरूरत है। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर लापरवाह न रहे।

करियर: व्यवसाय में तरक्की के अवसर बने हुए हैं। यदि कोई काम रुका हुआ है, तो आज उससे संबंधित कोई गतिविधि शुरू हो सकती है। कर्मचारी तथा स्टाफ पूरे मनोयोग से कार्य को गति देंगे। सरकारी नौकरी वाले व्यक्ति किसी भी गैर कानूनी काम में रुचि न लें।
लव: पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी सामंजस्य और सहयोग की भावना रहेगी। हँसी-खुशी भरा माहौल रहेगा।
हेल्थ: थकान और तनाव की वजह से शारीरिक कमजोरी रहेगी। कुछ समय प्रकृति के समीप जरूर व्यतीत करें और ध्यान भी करें।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9