चौखुटिया में आमरण अनशन आज 36वें दिन भी जारीपूर्व फौजी भुवन कथायत के नेतृत्व में पैदल यात्रा, मुख्यमंत्री से केवल चार मिनट की मुलाकात पर नाराजगी

चौखुटिया में आमरण अनशन आज 36वें दिन भी जारीपूर्व फौजी भुवन कथायत के नेतृत्व में पैदल यात्रा, मुख्यमंत्री से केवल चार मिनट की मुलाकात पर नाराजगी

स्थान – द्वाराहाट चौखुटिया
रिपोर्ट – विमल साह द्वाराहाट

पार्ट द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र के चौखुटिया विकासखंड में पिछले 35 दिनों से चल रहे ‘ऑपरेशन स्वास्थ्य’ आमरण अनशन आज 36वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के मुख्य स्तंभ पूर्व फौजी भुवन कथायत ने देहरादून में मुख्यमंत्री से पैदल यात्रा कर मिलने के बाद लौटकर जनता से रूबरू होते हुए अपने दुख और नाराजगी जाहिर की।

भुवन कथायत ने कहा कि “हम 300 किलोमीटर पैदल चलकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। लेकिन उनका स्वागत पुलिस के बर्बर व्यवहार के साथ किया गया और उनसे केवल चार मिनट की बातचीत हुई। हमारे साथ पैदल आंदोलन पर निकली महिलाओं के साथ भी गलत व्यवहार किया गया।”

उन्होंने कहा कि “अब हमें अपनी स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने के लिए चाहे जो करना पड़े, हम करेंगे, चाहे इसके लिए हमें पैदल केंद्र सरकार तक जाना पड़े।” भुवन कथायत ने मुख्यमंत्री के रवैए पर गहरी नाराजगी जताते हुए उनसे इस्तीफा मांगने की बात कही।

भुवन ने आगे तीन लोगों के नाम भी लिए—नारायण सिंह रौतेला, नगर पंचायत अध्यक्ष चौखुटिया और भाजपा नेता अनिल साही—और कहा कि “या तो ये लोग आमरण अनशन पर बैठें या सार्वजनिक रूप से आंदोलन स्थल पर माफी मांगें, क्योंकि उन्होंने आंदोलन के खिलाफ गलत बयान दिए।”

आंदोलन के दौरान पूरे चौखुटिया विकासखंड की जनता भुवन कथायत के साथ खड़ी नजर आई। आंदोलनकारियों ने कहा कि “कुछ भी हो, हमारा आंदोलन जारी रहेगा।”