

लोकेशन- रूड़की
संवाद्दाता- प्रिंस शर्मा

देवभूमि उत्तराखंड की स्थापना के 25 स्वर्णिम वर्ष पूरे होने पर पूरे प्रदेश में रजत उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला प्रशासन हरिद्वार की ओर से आज रुड़की के सोनाली पार्क स्थित पुरानी नहर में कयाकिंग एवं केनोइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।





कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और दर्शकों की तालियाँ जीती। विजय खिलाड़ियों को अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना है। उत्तराखंड प्राकृतिक संसाधनों और साहसिक जल क्रीड़ाओं के लिए बेहद उपयुक्त प्रदेश है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल खिलाड़ियों को निखारते हैं बल्कि क्षेत्र में पर्यटन और खेल संस्कृति को भी बढ़ावा देते हैं।





कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा गया और बच्चों ने भी जल खेलों में गहरी रुचि दिखाई। कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन खेलों को बढ़ावा देने और जागरूकता फैलाने के लिए महत्वपूर्ण हैं।
मुख्य नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से खिलाड़ी प्रोत्साहित होंगे और खेल संस्कृति को और मजबूती मिलेगी।




