


स्थान – हरिद्वार
रिपोर्ट – धर्मराज


राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र में पहाड़ और प्लेन क्षेत्रों को लेकर सदन में बहस तेज हो गई। भाजपा के विधायक विनोद चमोली और कांग्रेस के विधायक रवि बहादुर के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली, जिसके बाद रवि बहादुर ने आज हरिद्वार प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मुद्दे को हरिद्वारवासियों के आत्मसम्मान से जोड़ा।



कांग्रेस विधायक रवि बहादुर ने कहा कि भाजपा विधायकों की दोहरी और तुच्छ मानसिकता हरिद्वार के लिए अपनाई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हरिद्वार में रहने के दौरान भी ऐसा रवैया अपनाते हैं, जिससे हरिद्वारवासियों की पहचान और सम्मान को चोट पहुंचती है। रवि बहादुर ने कहा, “हम उत्तराखंडी हैं और भाषा से पहचान रखते हैं। ये कहना कि आप उत्तराखंडी नहीं हैं, दुर्भाग्यपूर्ण है।”


उन्होंने आगे कहा कि इस पक्षपात और असमान व्यवहार को जनता के बीच पहुंचाना उनका उद्देश्य है। रवि बहादुर ने कहा कि पूरे हरिद्वार जिले के गांव-गांव और ऊधमसिंह नगर तक जाकर जनता को इस मुद्दे से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने स्मार्ट मीटर, कृषि उपकरणों की सब्सिडी और अन्य मामलों में हरिद्वार के साथ होने वाले अनुचित व्यवहार और भेदभाव को भी स्वीकार नहीं किया जाएगा।





रवि बहादुर ने जोर देकर कहा कि “हरिद्वार का बच्चा उतनी ही काबिलियत रखता है जितना पहाड़ का बच्चा, और उन्हें भी समान अवसर मिलने चाहिए।”


