कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर हरिद्वार जाने से ऑल इंडिया सिख कांफ्रेंस अध्यक्ष को पुलिस ने रोका

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर हरिद्वार जाने से ऑल इंडिया सिख कांफ्रेंस अध्यक्ष को पुलिस ने रोका

स्थान – हरिद्वार

कार्तिक पूर्णिमा स्नान के अवसर पर हरकी पैड़ी स्थित ज्ञान गोदड़ी को वापस देने की मांग को लेकर हरिद्वार जा रहे ऑल इंडिया सिख कांफ्रेंस के अध्यक्ष गुरचरण सिंह बब्बर को पुलिस प्रशासन ने नारसन बॉर्डर पर रोक दिया।

पुलिस ने बताया कि उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं है और इसी आधार पर बब्बर को प्रदेश की सीमा पर ही रोका गया। इससे पहले वह हरिद्वार पहुंचकर धार्मिक स्थल पर अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन करने वाले थे।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पुलिस का कहना है कि सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया। घटना के बाद प्रशासन और समुदाय के बीच स्थिति शांति पूर्ण बनी हुई है।