छोटी मुखानी हल्द्वानी में पहाड़ी आर्मी का सदस्यता अभियान सम्पन्न, सैकड़ों जनता ने जताया समर्थन

छोटी मुखानी हल्द्वानी में पहाड़ी आर्मी का सदस्यता अभियान सम्पन्न, सैकड़ों जनता ने जताया समर्थन

स्थान – हल्द्वानी

पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान आज छोटी मुखानी हल्द्वानी में संपन्न हुआ। अभियान का नेतृत्व महिला जिला अध्यक्ष प्रेमा ने किया। इस अवसर पर पहाड़ी आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत ने जनता से कहा कि उत्तराखंड के 25 वर्ष पूरे होने के बाद भी हमारी मूल भाषा को मान्यता नहीं मिली है। उन्होंने तीज-त्योहारों पर लगातार अतिक्रमण, संसाधनों का अनुचित वितरण और राज्य की डेमोग्राफी में बदलाव को लेकर चिंता व्यक्त की और पहाड़ी जनता को एकजुट होने का संदेश दिया।

जिलाध्यक्ष फौजी राजेंद्र कांडपाल और नगर अध्यक्ष फौजी भुवन पाण्डे ने कहा कि पहाड़ी आर्मी लगातार पहाड़ी हिंदुओं की आवाज़ उठाती रही है और जनता को उनकी मूल परंपराओं, देवी-देवताओं और रीति-रिवाजों के प्रति जागरूक कर रही है। उन्होंने लोगों से नारा दिया: “पहाड़ी आर्मी के साथ जुड़ो, अपने जड़ों के साथ जुड़ो।”

सदस्यता अभियान में महिला नगर अध्यक्ष कविता जीना, जिला उपाध्यक्ष अंजू पांडे, नीम भट्ट, हरेंद्र राणा, नगर संगठन मंत्री गीता बिष्ट, बबिता जोशी, और गीता चंदौला सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर हरीश रावत ने नए सदस्यों का संगठन में स्वागत किया, जिनमें शामिल हैं: प्रिया उपाध्याय, दीपा पंत, दीपा सुया, गोविंदी देवी, गीत जोशी, ज्योति सती, नीमा देवी, हेमा, सोनम, कौस्तुभ जोशी, प्रेमशाह, ज्योतिष्ना पांडे, चंद्रकला, विभा जोशी, सविता, दीपा बोरा, गीता कैड़ा, नीलम, सीमा सिंह, पम्मी, जया फर्शवाण, अंजलि भंडारी, रंजनी पंत, गीता पंत, देवकी मेर, भवानी मेहरा, हिमानी बोरा, तनुजा, कविता मेहरा, महेश बिष्ट, महेश भट्ट, प्रताप सिंह रावत, केएस मेहरा, जेसी जोशी, आरपी भट्ट, महेश भाकुनी, एस भंडारी, रामपंत और बिना पांडे।

इस अभियान के माध्यम से पहाड़ी आर्मी ने जनता के बीच संगठन को मजबूत करने और पहाड़ी संस्कृति के संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाने का संदेश दिया।