ऋषिकेश में पिता के निधन के बाद पुत्र ने भी त्यागा प्राण, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

ऋषिकेश में पिता के निधन के बाद पुत्र ने भी त्यागा प्राण, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

लोकेशन- ऋषिकेश

संवाददाता – सागर रस्तोगी

हनुमंतपुरम, गंगानगर में लेन नंबर 4 स्थित परिवार में दुःख की घड़ी तब आई जब पिता वेद प्रकाश कपूर का निधन हो गया और उनका पुत्र सचिन कपूर भी पिता के वियोग में प्राण त्याग बैठे।

जानकारी के अनुसार, वेद प्रकाश कपूर का स्वास्थ्य पिछले एक माह से खराब चल रहा था और वे एम्स, ऋषिकेश में भर्ती थे। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई और शव को घर लाया गया। इस दुख को उनके पुत्र सचिन कपूर बर्दाश्त नहीं कर सके। बताया जा रहा है कि पिछले एक महीने से सचिन अपने पिता की सेवा में लगातार लगे थे। पिता की मृत्यु के बाद वह घर में पिता के शव के पास गिर गए और उनकी भी मृत्यु हो गई।

आज पिता-पुत्र की साथ में अर्थियां निकलने पर पूरे क्षेत्र का माहौल अत्यंत शोकपूर्ण हो गया। लोगों की आंखों में आंसू थे और सभी यही कह रहे थे कि सचिन कपूर अपने पिता के प्रति श्रवण कुमार की भक्ति जैसी निष्ठा में लीन थे।

वेद प्रकाश कपूर अपने पीछे हरा-भरा परिवार छोड़ गए हैं, जबकि सचिन कपूर के पीछे उनका एक पुत्र और पत्नी हैं।

हनुमंतपुरम विकास मंच, गंगानगर के अध्यक्ष के. के. सचदेवा ने पिता-पुत्र की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया। इसके अलावा, शहर के तमाम लोगों ने परिवार के घर जाकर परिजनों को सांत्वना और सहयोग दिया।

यह घटना पूरे क्षेत्र के लिए एक शोक और संवेदनशीलता का क्षण बन गई है, और पिता-पुत्र की एक साथ मृत्यु ने लोगों के दिलों को झकझोर कर रख दिया है।