आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आज आप सामाजिक और सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में अपना योगदान दें, इससे आपको मान-सम्मान व प्रतिष्ठा हासिल होगी। विद्यार्थियों को अपना कोई प्रोजेक्ट पूरा होने से राहत मिलेगी। भविष्य में इससे संबंधित बेहतरीन तरक्की के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा स्तर ऊंचा रहेगा। अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखना आवश्यक है।
नेगेटिव – अपनी सोच को सकारात्मक रखें। कभी-कभी आपका शंकालु स्वभाव आपके लिए ही परेशानियां उत्पन्न कर देता है। आज किसी भी प्रकार की यात्रा को टालना उचित है। दुर्घटना के भी योग बन रहे हैं, इसलिए सावधान रहें। गुस्से पर नियंत्रण रखें।

करियर – व्यवसायिक दृष्टि से परिस्थितियां आपके पक्ष में हैं। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप अनुकूल परिणाम हासिल होंगे। साझेदारी से संबंधित व्यवसाय में अधिकतर निर्णय आपको ही लेने पड़ेंगे। फायदेमंद ऑर्डर भी प्राप्त होंगे। ऑफिस का वातावरण भी शांतिपूर्ण बना रहेगा।
लव – पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से जल्दी ही विवाह में बदलने के योग हैं। रिश्तों में मिठास रहेगी।
हेल्थ – ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज की समस्या उठ सकती है। अपनी नियमित जाँच अवश्य करवाएं तथा परहेज भी अवश्य करते रहें। लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 9

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आध्यात्मिक गतिविधियों अथवा एकांत में कुछ समय व्यतीत करें। इससे मानसिक सुकून मिलेगा और आप अपने कार्यों में ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। प्रॉपर्टी अथवा वाहन के खरीद-फरोख्त संबंधी कोई योजना बन रही है, तो उस पर गंभीरता से विचार करें। परिश्रम का फल मिलेगा और कार्य में सफलता मिलेगी।
नेगेटिव – कोई दुखद समाचार मिलने से मन में उदासी रहेगी। समस्याओं में तनाव लेने से कुछ हासिल नहीं होगा, धैर्य बनाए रखें। सबसे महत्वपूर्ण यह ध्यान रखने की जरूरत है कि जल्दबाजी में किसी भी काम को अंजाम न दें। आज जोखिम लेने से बचें।

करियर – व्यवसाय संबंधी कोई भी नई गतिविधि अभी शुरू न करें। इस समय नुकसान होने की संभावना है। यदि किसी के साथ साझेदारी करने की सोच रहे हैं, तो आपकी यह साझेदारी बहुत उत्तम रहेगी तथा दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद साबित होगी। मेहनत से परिणाम मिलेंगे।
लव – परिवार के आपसी सामंजस्य से घर में सुखद माहौल रहेगा। किसी पुराने मित्र से बहुत समय बाद मिलने के कारण बेहतरीन यादें ताज़ा होंगी। रिश्तों में गहराई आएगी।
हेल्थ – स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रक्तचाप तथा मधुमेह से संबंधित नियमित जाँच करवाएं तथा इलाज के प्रति लापरवाही न बरतें। नियमित दिनचर्या का पालन करें।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 7

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव – कई तरह की गतिविधियों में आज का दिन व्यस्त रखेगा। नई-नई बातों की लाभदायक जानकारियां मिलेंगी। कोई राजकीय कार्य आपके प्रयासों द्वारा बिना किसी बाधा के पूरा होगा। बच्चे भी आपकी योग्यता और काबिलियत को लेकर गर्व महसूस करेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आज का दिन शुभ है।
नेगेटिव – यदि कहीं निवेश करने की योजना है, तो इस समय टाल देना ही उचित रहेगा। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में उलझने से आपके कुछ खास कार्य अधूरे भी रह सकते हैं। विद्यार्थी को अपने किसी विषय में दिक्कत आने पर किसी शिक्षक की मदद लेने में संकोच न करें।

करियर – व्यवसायिक कार्य प्रणाली में सुधार आने से आप बेहतर तरीके से कार्य कर पाएंगे। नेटवर्किंग तथा ऑनलाइन सेल्स से संबंधी कार्यों में उचित अवसर हासिल होंगे। ऑफिस के खातों से संबंधी कार्यों को बहुत ध्यानपूर्वक करें। किसी ऑफिशियल यात्रा का भी कार्यक्रम बनेगा।
लव – किसी भी मुश्किल स्थिति में जीवनसाथी तथा परिवारजनों का उचित सहयोग बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में निराशा का मुँह देखना पड़ सकता है। समझदारी से काम लें।
हेल्थ – स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर उसे लापरवाही में न लें और तुरंत इलाज करवाएं। शारीरिक रूप से सकारात्मक बने रहने के लिए योग और मेडिटेशन उत्तम साधन हैं। स्वस्थ रहने पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 3

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव – उचित नियम बनाने से घर में अनुशासित माहौल रहेगा तथा आपकी जीवनशैली में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। अपनी सोच सकारात्मक और संतुलित बनाए रखने से यकीनन ही कई परेशानियों का हल आसानी से मिल जाएगा। आज आपकी निर्णय क्षमता बेहतर रहेगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा।
नेगेटिव – कोई विपरीत परिस्थिति भी बन सकती है, इसलिए सावधानी बरतें। अपने गुस्से व अहंकार (ईगो) पर काबू रखें। शांतिपूर्ण रवैया अपनाने से सुधार आएगा। विद्यार्थियों को बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। तर्क से काम लें।

करियर – व्यवसाय से संबंधित कोई नया प्रयोग करने से आपको लाभ होगा। परंतु अपने दस्तावेज संभालकर रखें। कोई ऑफिशियल यात्रा भी संभव है। आपकी उचित कार्यप्रणाली आर्थिक लाभ और मुनाफे का कारण भी रहेगी। मेहनत का फल मिलेगा। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
लव – परिवारजनों का एक दूसरे के प्रति सहयोग घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा। किसी मित्र के अचानक मिलने से मन प्रसन्न होगा। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा।
हेल्थ – वर्तमान मौसम की वजह से कुछ आलस जैसी स्थिति बनी रहेगी। चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम और योग करें। शरीर को ऊर्जावान बनाए रखें। बाहर के खाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 3

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आज कोई सकारात्मक गतिविधि होगी, जिससे आप अपने अंदर नया जोश और ऊर्जा महसूस करेंगे। घर में सकारात्मकता बनाकर रखने के लिए घर की व्यवस्था में भी रुचि लेंगे तथा आपके निर्देशों को प्राथमिकता भी मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए शुभ समय है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
नेगेटिव – अपनी योग्यता और कार्य क्षमता को पहचानें और आगे बढ़ें। कभी-कभी ओवर कॉन्फिडेंस की वजह से आप अपने बनते कामों को बिगाड़ भी सकते हैं। अपनी वाणी व आक्रामक शब्दों पर नियंत्रण रखें। समय अनुसार खुद को ढालना जरूरी है।

करियर – परेशानियों से बचने के लिए व्यवसायिक कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाने की जरूरत है। कुछ पुराने ऑर्डर अथवा किसी पार्टी के साथ दिक्कत आ सकती हैं। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा। मेहनत से लक्ष्य प्राप्त होगा।
लव – परिवार के साथ शॉपिंग तथा घूमने-फिरने संबंधी कार्यक्रम भी अवश्य बनाएं। इससे आपसी प्रेम प्यार और सामंजस्य बढ़ेगा। व्यर्थ के दोस्तों से दूर ही रहें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
हेल्थ – किसी भी विपरीत परिस्थिति में सकारात्मक (पॉजिटिव) रहना ज्यादा जरूरी है, वरना स्वास्थ्य प्रभावित होगा। गैस और बदहजमी से संबंधित चीजों का सेवन न करें। हल्का भोजन लें और योग करें।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 9

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम मिलेंगे। इसके लिए कर्म प्रधान तो होना ही पड़ेगा। अपनी ऊर्जा का भरपूर इस्तेमाल करें। कोई प्रॉपर्टी संबंधी कार्य भी बनने की संभावना है। विद्यार्थियों की अपनी पढ़ाई को लेकर कोई समस्या दूर हो जाएगी। सकारात्मक दृष्टिकोण से सफलता मिलेगी।
नेगेटिव – यदि किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ कुछ अनबन की स्थिति चल रही है, तो यह मतभेद बढ़ने की भी आशंका है। अपने स्वभाव में धैर्य व नरमी बनाकर रखें। गुस्से से बात बिगड़ सकती है। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही करना नुकसानदायक रहेगा।

करियर – कार्य क्षेत्र में व्यापारिक मंदी की स्थिति रहेगी। इस समय कार्य करने की प्रणाली में कुछ परिवर्तन लाने की जरूरत है। नेटवर्किंग तथा सेल्स संबंधी गतिविधियों में कार्यरत लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे। सरकारी नौकरी में किसी ऑफिसर की वजह से तनाव रहेगा।
लव – पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमियां दूर होंगी तथा घर का वातावरण फिर से सामान्य हो जाएगा। व्यर्थ की मौजमस्ती में समय और पैसा खराब न करें। पारिवारिक एकजुटता रहेगी।
हेल्थ – अपने खानपान में आयुर्वेदिक चीजों का सेवन जरूर करें। गले में इंफेक्शन और कफ संबंधी समस्या रहेगी। मौसम से अपना बचाव करें। नियमित जाँच करवाएं।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 5

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव – समय अनुकूल है। आपको अपनी मेहनत और पराक्रम के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होने वाले हैं। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी और रुके हुए कार्यों में भी गति आएगी। सकारात्मकता बनी रहेगी। आज का दिन शुभ है।
नेगेटिव – अपनी योजनाओं को ही प्राथमिकता पर रखें क्योंकि दूसरों के प्रभाव में आकर निर्णय गलत भी हो सकते हैं। किसी खास वस्तु के चोरी होने या खोने की आशंका है। इसलिए अपनी वस्तुओं को स्वयं ही बहुत अधिक संभालकर रखें। अजनबी पर विश्वास न करें।

करियर – नए व्यवसायिक संपर्क बनेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति की कोई महत्वपूर्ण सलाह आपके व्यवसाय के लिए लाभदायक साबित होगी। परंतु अपने महत्वपूर्ण कागजात संभालकर रखें। ऑफिस में उच्चाधिकारियों के साथ संबंध मधुर रखें। मेहनत का फल मिलेगा।
लव – वैवाहिक संबंधों में मधुरता आएगी तथा प्रेम संबंधों में भी गहराई आएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम का माहौल रहेगा।
हेल्थ – रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) और थायराइड संबंधी जाँच अवश्य करवाएं। इस समय इस तरह की कोई परेशानी होने की आशंका है। नियमित व्यायाम करें और स्वस्थ रहें।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 8

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव – ग्रह स्थिति पूर्णत आपके पक्ष में है। आय की स्थिति अच्छी बनी रहेगी और रहन-सहन के प्रति अधिक सजग रहना दूसरों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेगा। इस समय आप कोई भी निर्णय लेने में पूर्ण आत्मविश्वास महसूस करेंगे। आपका प्रभाव बढ़ेगा।
नेगेटिव – आज कहीं भी पैसा निवेश करने संबंधी योजना न बनाएं, क्योंकि नुकसानदायक स्थिति बन रही है। ज्यादा मेलजोल न रखें, अपने काम पर ही ध्यान दें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से संबंधित उचित परिणाम न मिलने से मन में कुछ उदासी रहेगी।

करियर – व्यवसाय में अपने काम की गुणवत्ता (क्वालिटी) को और अधिक बेहतर बनाने में ध्यान दें। मेहनत के अनुकूल आपको उचित परिणाम मिलेंगे और सावधानी रखने से आपके कार्य बिना बाधा के पूरे होते जाएंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें।
लव – दांपत्य जीवन में बाहरी लोगों के हस्तक्षेप की वजह से कुछ दिक्कतें रहेंगी। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूरी रखें। रिश्तों में विश्वास बनाए रखें।
हेल्थ – स्त्री वर्ग को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष जागरूक रहने की जरूरत है। हालांकि थोड़ी-सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी। नियमित दिनचर्या का पालन करें। पौष्टिक आहार लें।
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 2

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – पारिवारिक तथा व्यवसायिक गतिविधियों में संतुलन बनाकर रखने से उचित व्यवस्था बनी रहेगी। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। घर में निकट संबंधियों की आवाजाही होगी और खुशनुमा माहौल रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।
नेगेटिव – इस समय किसी भी तरह की यात्रा करना परेशानी का कारण बन सकती है। बेहतर होगा कि टाल दें। यदि पैतृक संबंधी कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो आज उसके बढ़ने की भी आशंका है। अपने स्वभाव में धैर्य व नरमी बनाकर रखें। गुस्से से बात बिगड़ सकती है।

करियर – व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से कार्य स्थल पर भरपूर समय देना संभव नहीं होगा। फोन के माध्यम से ही आपके कार्य संचालित भी हो जाएंगे। पब्लिक डीलिंग तथा मार्केटिंग संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। मशीनरी अथवा लोहे से संबंधित व्यवसाय में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।
लव – पारिवारिक वातावरण सुव्यवस्थित तथा खुशनुमा रहेगा। विपरीत लिंगी लोगों से व्यवहार करते समय मर्यादित दूरी बनाकर रखें। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।
हेल्थ – वर्तमान मौसम से अपना बचाव करें। जुकाम, खाँसी की समस्या से राहत पाने के लिए देसी चीजों का सेवन करें। नियमित व्यायाम करें। स्वस्थ रहें।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 5

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव – ग्रह स्थिति अनुकूल है। कुछ समय से अटके हुए अधूरे पड़े हुए कार्य फिर से गति में आएंगे। युवा वर्ग को भी किसी प्रकार की उपलब्धि हासिल होने से मन में सुकून रहेगा। घर में रिश्तेदारों की आवाजाही बनी रहेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
नेगेटिव – आपसी वार्तालाप करते समय कुछ वाद-विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा कि छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज कर दें। प्रॉपर्टी संबंधी किसी भी कार्य को आज टालना उचित रहेगा। इस समय कोई भी यात्रा करना उचित नहीं है।

करियर – व्यवसाय में इस समय काम की क्वालिटी को और बेहतर बनाने की जरूरत है, क्योंकि कोई ऑर्डर निरस्त होने की आशंका बन रही है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। नौकरी में उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में आप अपना लक्ष्य हासिल करने में सक्षम रहेंगे।
लव – घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम पार्टनर से जुड़ी कोई बात आपको चिंता दे सकती है। समझदारी से काम लें।
हेल्थ – थकान की वजह से नसों में दर्द और खिंचाव की शिकायत रहेगी। अपने स्वास्थ्य का उचित ध्यान रखें, अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है। नियमित व्यायाम और विश्राम आवश्यक है। बाहर के खाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 4

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव – कुंभ राशि के लोग अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। इससे कार्य क्षमता में भी सुधार आएगा तथा रुके हुए कार्यों में फिर से गति आएगी। अत्यधिक मेहनत और कार्यभार की स्थिति तो रहेगी, परंतु मन मुताबिक सफलता मिलने से उत्साह भी बना रहेगा। आपके प्रयास सफल होंगे।
नेगेटिव – घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह और मार्गदर्शन की अवहेलना न करें। विद्यार्थी तथा युवा लोग व्यर्थ के हास्य-परिहास तथा मनोरंजन संबंधी कार्यों में समय नष्ट न करें। इस समय फिजूलखर्ची पर भी नियंत्रण रखना बहुत आवश्यक है।

करियर – नौकरी और कारोबार के मामले में दिन सामान्य ही व्यतीत होगा। व्यवसायिक गतिविधियों को अपरिचित लोगों से साझा न करें, वरना कोई फायदा उठा सकता है। साझेदारी से संबंधित व्यवसाय में उचित कार्य चलता रहेगा। सरकारी सेवारत लोग अतिरिक्त कार्यभार मिलने से परेशान रहेंगे।
लव – घर-गृहस्थी के मामले में दिन अच्छा व्यतीत होगा। समय के अनुसार अपने स्वभाव में भी बदलाव लाएं। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां बढ़ेंगी। रिश्तों में मधुरता रहेगी।
हेल्थ – सेहत अच्छी रहेगी। किसी अशुभ समाचार से मन परेशान रहेगा। योग (ध्यान) और मेडिटेशन अवश्य करें। मानसिक और शारीरिक रूप से सकारात्मक रहें। पानी का सेवन पर्याप्त करें।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 1

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – सकारात्मक तथा अनुभवी लोगों के संपर्क में रहें, इससे आपके अनुभव और जानकारियों में वृद्धि होगी। विद्यार्थी को अपने किसी प्रोजेक्ट से संबंधित कार्य में सफलता मिलेगी। इसलिए पूरी मेहनत से प्रयत्नशील रहें। आपके प्रयास रंग लाएंगे। आज आप आत्मविश्वासी महसूस करेंगे।
नेगेटिव – किसी भी समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। किसी मित्र या नजदीकी व्यक्ति की गलत सलाह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। बेहतर होगा कि अपने निर्णय को ही सर्वोपरि रखें। दूसरों पर जल्दी विश्वास न करें।

करियर – व्यवसाय में फिलहाल ज्यादा मुनाफा की उम्मीद न रखें। अभी स्थिति यथावत ही रहने वाली है। प्रयास करने पर रुका हुआ पैसा मिल सकता है। किसी खास व्यक्ति की मदद से कोई राजकीय बाधा दूर होगी। मेहनत से कार्य पूरे होंगे।
लव – नजदीकी दोस्तों या संबंधियों से मिलना-जुलना सभी पारिवारिक सदस्यों को खुशी और सुकून प्रदान करेगा। प्रेम पार्टनर के साथ मुलाकात होगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
हेल्थ – नियमित ब्लड प्रेशर की जांच करते रहें। डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। नियमित व्यायाम करें। मानसिक तनाव से बचें।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 7