लालकुआँ में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य आयोजन, 2 हजार से अधिक लोगों ने चखा लंगर

लालकुआँ में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य आयोजन, 2 हजार से अधिक लोगों ने चखा लंगर

लोकेशन :- लालकुआँ
रिपोर्टर :- मुन्ना अंसारी

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लालकुआँ स्थित गुरुद्वारे में श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रांगण में भव्य लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के 2 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया और गुरु का लंगर चखा।

जानकारी के अनुसार, इस पर्व पर पांच दिवसीय प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इसके बाद गुरुद्वारे में श्री अखंड पाठ संपन्न हुआ। इसके उपरांत नगर कीर्तन निकाला गया और लंगर का आयोजन किया गया।

लंगर में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए, जिन्होंने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की महिमा का अनुभव किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने भक्ति और उल्लास के साथ पर्व में भाग लिया।

गुरुद्वारे के प्रधान ने कहा कि इस पर्व का उद्देश्य समाज में भाईचारा और सेवा भाव को बढ़ावा देना है और यह पर्व समुदाय के सभी वर्गों को जोड़ने का एक माध्यम है।