

स्थान: देहरादून
उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित विशेष विधानसभा सत्र में हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया।





उत्तराखंड के वरिष्ठ विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने सत्र के दौरान बनभूलपुरा क्षेत्र को नर्क कह कर संबोधित किया। इस टिप्पणी पर हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदेश ने कड़ा प्रतिवाद किया और विरोध जताया। उनके विरोध के चलते सदन में गहमागहमी का माहौल बन गया।



इस विवाद के दौरान विधायक तिलक राज बेहड़ को भी सुमित हृदेश के समर्थन में बोलना पड़ा। घटनाक्रम का वीडियो सदन की हलचल को दर्शाता है।





