


स्थान: रानीखेत
रिपोर्टर: संजय जोशी

रानीखेत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने दोनों महान नेताओं की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया।




कार्यक्रम के बाद पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया।




कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य कैलाश पांडेय, जिला हॉकी संघ अध्यक्ष अगस्त लाल साह, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, महिला नगर अध्यक्ष नेहा साह माहरा, यूथ विधानसभा प्रतिनिधि अंकिता पंत, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश आर्या, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, तथा अंकित रावत, उमेश पंत, अंशुल रावत, हर्षित सती, यतीश रौतेला, राजेंद्र बिष्ट, रुद्र माहरा, अरसलान शेख, महेंद्र सिंह रावत, गौरव रावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल और इंदिरा गांधी दोनों ही देश की एकता, अखंडता और नेतृत्व की प्रतीक थीं, जिनके विचार आज भी कांग्रेस पार्टी के मार्गदर्शन का स्रोत हैं।




