


स्थान: हल्द्वानी
रिपोर्टर: पंकज सक्सेना

हल्द्वानी में राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं एकता जन सेवा फाउंडेशन एंटी करप्शन सेल के प्रदेश अध्यक्ष शिवम ठाकुर के नेतृत्व में संगठन के सदस्यों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को ज्ञापन सौंपा।




ज्ञापन में कहा गया कि कुछ व्यक्ति फेसबुक के माध्यम से पुलिस अधिकारियों, राजनीतिक नेताओं और पत्रकारों की छवि को धूमिल करने का कार्य कर रहे हैं। इन व्यक्तियों की गतिविधियाँ समाज में भ्रम और नफरत फैलाने वाली हैं।

शिवम ठाकुर ने बताया कि पिछले एक-दो वर्षों से ये व्यक्ति लगातार सोशल मीडिया पर उच्च पुलिस अधिकारियों की छवि खराब करने वाली पोस्टें डाल रहे हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि वह व्यक्ति घर से बाहर भी नहीं निकलता, केवल सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने का कार्य करता है।




उन्होंने एसएसपी से मांग की कि ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर उदाहरण प्रस्तुत किया जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति बिना सबूत सोशल मीडिया पर गलत प्रचार न कर सके।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।





