


स्थान: सितारगंज
रिपोर्ट: तनवीर आंसरी

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद शुक्रवार को अचानक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार के बरा स्थित फार्म हाउस पहुंचे। उनके आगमन पर गंगवार परिवार ने फूलों का गुलदस्ता और शॉल भेंट कर भव्य स्वागत किया।





बताया जा रहा है कि यह दौरा परिवारिक और निजी था। मंत्री जितिन प्रसाद, जो पीलीभीत से लोकसभा सांसद हैं, ने कहा कि “गंगवार परिवार से हमारे पुराने संबंध हैं, मैं अक्सर यहां आता रहता हूं। मेरा बचपन और पढ़ाई-लिखाई उत्तराखंड से जुड़ी रही है, इसलिए यहां आकर हमेशा अच्छा लगता है।”




फार्म पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिया।
इस दौरान डॉ. सुरेश गंगवार ने बताया कि उधम सिंह नगर में मौजूद जलाशयों में बड़ी मात्रा में सिल्ट जमा हो गई है, जिससे हर मानसून में सीमावर्ती पीलीभीत, अमरिया, बहेड़ी और रामपुर क्षेत्रों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।


उन्होंने बताया कि इस विषय पर मंत्री जितिन प्रसाद से विस्तृत चर्चा हुई है।
मंत्री ने कहा है कि इस मुद्दे पर प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा जाए, ताकि सिल्ट निकासी कार्य शीघ्र कराया जा सके और भविष्य में बाढ़ से होने वाले नुकसान से लोगों को राहत मिल सके।




