


स्थान: रुद्रप्रयाग


इगास पर्व के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रुद्रप्रयाग पहुंचे, जहां उन्होंने आपदा प्रभावित परिवारों के साथ समय बिताया। इससे पहले दीपावली के दिन भी मुख्यमंत्री धामी ने प्रभावितों के बीच पहुँचकर उनका हाल जाना था।




मुख्यमंत्री धामी ने ग्रामीणों के साथ ज़मीन पर बैठकर चाय पी और आत्मीयता से उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा —


“आपका दुख मेरा अपना है, सरकार हर कदम पर आपके साथ खड़ी है।”
मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे पुनर्निर्माण और राहत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य शीघ्रता और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं।




धामी ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करेगी और किसी को भी कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री का यह दौरा जनता के प्रति उनकी संवेदनशीलता और ज़मीनी जुड़ाव की मिसाल बन गया, जिसे स्थानीय लोगों ने सराहा।





